Rampur News: एडिशनल चार्जशीट से बढ़ीं आज़म खान की मुश्किलें, क्लीन चिट के बाद दोबारा जांच में फंसे सपा नेता
Last Updated:
Rampur News: रामपुर में शत्रु संपत्ति प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. पुलिस विवेचना के बाद दाखिल एडिशनल चार्जशीट पर कोर्ट ने धारा 467, 471 और 201 का संज्ञान लेते हुए उन्हें 20 सितम्बर को पेश होने के आदेश दिए हैं.
पुलिस ने कोर्ट में एडिशनल चार्जशीट दाखिल की
जांच पूरी होने पर पुलिस ने कोर्ट में एडिशनल चार्जशीट दाखिल की, जिसमें धारा 467 (फर्जी दस्तावेज बनाने), 471 (फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल) और 201 (साक्ष्य मिटाने) जैसी गंभीर धाराएं जोड़ी गईं. चार्जशीट में आजम खान की संलिप्तता स्पष्ट की गई. इस पर बचाव पक्ष ने चार्जशीट का विरोध करते हुए कोर्ट से संज्ञान न लेने की अपील की. वहीं अभियोजन पक्ष ने पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि विवेचना तथ्यों पर आधारित है. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अभियोजन के तर्कों को सही माना और एडिशनल चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया. अब इस मामले में 20 सितम्बर को आज़म खान को कोर्ट में पेश होना होगा. राजनीतिक गलियारों में इसे आजम खान के लिए एक और बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि इससे पहले भी उनके खिलाफ कई मुकदमे विभिन्न अदालतों में लंबित हैं.