Sawan 2025: इस बार सावन के पहले सोमवार पर 6 दुर्लभ संयोग,जानिए पूजा का शुभ समय

0
Sawan 2025: इस बार सावन के पहले सोमवार पर 6 दुर्लभ संयोग,जानिए पूजा का शुभ समय


Last Updated:

Sawan Ka Pehla Somwar Kab Hai 2025: सावन का पहला सोमवार इस बार बेहद खास रहने वाला है. 2025 में करीब 100 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब सावन के पहले सोमवार को दुर्लभ 6 योग एक साथ बनेंगे. इस दिन शिव पूजा का महत्व…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • सावन 2025 का पहला सोमवार इस बार बेहद शुभ संयोग लेकर आ रहा है.
  • 11 जुलाई से सावन की शुरुआत होगी और 14 जुलाई को पहला सोमवार पड़ेगा.
  • पहले सोमवार पर प्रीति योग, आयुष्मान योग, सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है.
Sawan Kab se Shuru Ho Raha Hai 2025: सावन का महीना आने वाला है, जो भगवान भोलेनाथ को बेहद प्रिय है. इस पवित्र महीने में शिव भक्त खासतौर पर व्रत रखते हैं और भगवान शिव की पूजा करते हैं. इस बार सावन का पहला सोमवार बेहद खास रहने वाला है क्योंकि ग्रह-नक्षत्रों की ऐसी स्थिति बन रही है, जो बहुत शुभ मानी जाती है. 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार पड़ेगा और इस दिन कुल 6 विशेष योग एक साथ बन रहे हैं. ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि करीब 100 साल बाद सावन के पहले सोमवार पर ऐसा अद्भुत संयोग बनने जा रहा है.

बीएचयू के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर विनय पांडेय के अनुसार, 11 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत हो रही है, जो 9 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान हर सोमवार शिव भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे. खास बात यह है कि इस बार सावन के पहले सोमवार को प्रीति योग, आयुष्मान योग, सुकर्मा योग, शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और शोभन योग एक साथ बन रहे हैं. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ये छह योग सावन के पहले सोमवार का महत्व हजारों गुना बढ़ा देते हैं. इसलिए इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होगी.

इस तरह करें पूजा
ज्योतिषियों का मानना है कि सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव का अभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस दिन भक्त अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार भगवान शिव का षोडशोपचार, दशोपचार या राजोपचार विधि से पूजन करें। जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, सफेद फूल आदि अर्पित करना अत्यंत फलदायी रहता है.
यह भी पढ़ें: सावन शुरू होने से पहले घर में करें ये 4 काम, वरना नहीं मिलेगा भोलेनाथ की भक्ति का फल; जानें खास वास्तु उपाय

इन शुभ समय पर करें पूजा
हिंदू पंचांग के मुताबिक, सावन के पहले सोमवार पर सुबह 10 बजे से रात 10:30 बजे तक प्रीति योग रहेगा. इसके अलावा दोपहर 12:18 बजे से 1:51 बजे तक आयुष्मान योग का संयोग रहेगा. दोपहर 1:33 बजे से 2:33 बजे तक सुकर्मा योग बन रहा है. वहीं शाम 5:19 बजे से रात 7:15 बजे तक शिव योग का संयोग रहेगा. इन शुभ योगों के दौरान भगवान शिव की पूजा करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है.

सावन का हर दिन बनेगा शुभ, मिलेगा पुण्य
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जब किसी एक दिन में 4 या उससे ज्यादा शुभ योग बनते हैं, तो वह दिन विशेष रूप से पुण्यकारी हो जाता है. इस दिन शिवजी की सच्चे मन से पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होगा और जीवन की हर कठिनाई दूर होगी.

homedharm

Sawan 2025: इस बार सावन के पहले सोमवार पर 6 दुर्लभ संयोग,जानिए पूजा का शुभ समय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *