SC-ST आयोग ने दिए FIR के आदेश, बैकफुट पर आई सपा, कार्यकर्ताओं को सख्त आदेश
Last Updated:
UP Politics: SC-ST आयोग ने सपा के खिलाफ FIR के आदेश दिए. सपा ने कार्यकर्ताओं को महापुरुषों से तुलना न करने की सख्त हिदायत दी है. आयोग ने लखनऊ पुलिस आयुक्त को SC-ST अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिय…और पढ़ें
Prayagraj News: समाजवादी पार्टी ने कार्यकर्ताओं को दिए सख्त निर्देश
हाइलाइट्स
- एससी-एसटी आयोग ने सपा के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए.
- सपा ने कार्यकर्ताओं को महापुरुषों से तुलना न करने की हिदायत दी.
- बाबा साहेब-अखिलेश यादव पोस्टर विवाद पर सपा बैकफुट पर.
लखनऊ. डॉ भीमराव आंबेडकर और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की कोलाज वाले पोस्टर का संज्ञान लेते हुए अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने इसे बाबा साहेब का अपमान बताते हुए सपा के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं. जिसके बाद समाजवादी पार्टी बैकफुट पर नजर आ रही है. समाजवादी पार्टी की तरफ से एक सख्त निर्देश जारी किया गया है. समाजवादी पार्टी ने कहा है कि भावनाओं में बहकर कार्यकर्ता अखिलेश यादव की तुलना किसी महापुरुष के साथ न करें.
दरअसल, बुधवार को बीजेपी समाजवादी पार्टी पर बाबा साहेब के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया था. जिसके बाद अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने एफआईआर के आदेश दिए. आयोग के अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लेते हुए लखनऊ के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है. आयोग ने पुलिस को निर्देशित किया कि पुलिस आयुक्त को कार्रवाई की जानकारी आयोग को 5 मई तक देनी होगी.
FIR के आदेश के बाद गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट शेयर कर कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए हैं. पोस्ट लिखा गया है कि “हम अपने सभी समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रेम, स्नेह, समर्पण के लिए उनकी भावनाओं का हृदय से आभार प्रकट करते हैं, साथ ही ये अति संवेदनशील अपील भी करते हैं कि भावना में बहकर कभी भी किसी पार्टी नेता की तुलना या समकक्षता किसी भी दिव्य और पूजनीय महापुरुष या महाव्यक्तित्व से किसी भी संदर्भ में नहीं करें और न ही इस तुलना को दर्शानेवाली कोई भी तस्वीर, प्रतिमा, गीत बनाएं या बयान दें. दिव्य व्यक्तित्व व महापुरुष किसी भी तुलना से बहुत ऊपर होते हैं.”