Scholarship : ब्रिटेन में पढ़ने का खर्च उठाएगी यूपी सरकार, CM योगी ने घोषित की स्कॉलरशिप

0
Scholarship : ब्रिटेन में पढ़ने का खर्च उठाएगी यूपी सरकार, CM योगी ने घोषित की स्कॉलरशिप


Last Updated:

Scholarship : उत्तर प्रदेश सरकार यूके में पढ़ने का खर्च उठाएगी. उत्तर प्रदेश की कैबिनेट ने यूके की यूनिवर्सिटीज से पीजी करनें वाले स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप देने का फैसला किया है. इसकी घोषणा सीएम योगी आदित्यनाथ ने…और पढ़ें

ब्रिटेन में पढ़ने का खर्च उठाएगी यूपी सरकार, CM योगी ने घोषित की स्कॉलरशिपScholarship : स्कॉलरशिप खर्च यूपी और ब्रिटेन की सरकारें बराबर-बराबर वहन करेंगी.
Scholarship : उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को यूके में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप देगी. इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को की. उन्होंने कहा कि नई स्कॉलरशिप स्कीम यूपी सरकार अटल बिहारी वाजपेयी चेवनिंग स्कॉलरशिप देगी के तहत प्रदेश के पांच युवाओं को यूके में उच्च शिक्षा ग्रहण करने में राज्य सरकार मदद करेगी. सीएम योगी ने यह घोषणा लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुणयतिथि पर एक कार्यक्रम के दौरान की.

नई स्कीम के तहत यूपी और ब्रिटिश सरकारें स्कॉलरशिप की लागत बराबर-बराबर वहन करेंगी. वाजपेयी की विरासत को सम्मान देने के लिए स्कॉलरशिप का नाम उनके नाम पर रखा गया है. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्रीक ने कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने ब्रिटेन में उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप के लिए प्रति वर्ष पांच छात्रों के चयन का निर्णय लिया है. जिसकी आधी लागत ब्रिटिश सरकार वहन करेगी और आधी उत्तर प्रदेश सरकार.

किसे मिलेगी स्कॉलरशिप?

ऑल इंडिया रेडियो के अनुसार, कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए राज्य किे उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि यह स्कॉलरशिप यूके मे एक साल की मास्टर डिग्री करने वाले स्टूडेंट्स को प्रदान की जाएगी. इसे उत्तर प्रदेश सरकार और यूके के फॉरेन, कॉमनवेल्थ और डेवलपमेंट ऑफिस के ज्वाइंट कोलैबरेशन से लागू किया जाएगा.

क्या-क्या कवर होगा?

इस स्कॉलरशिप पैकेज में ट्यूशन फीस, एग्जामिनेशन और रिसर्च खर्च, प्रति माह अलाउंस, इकोनॉमी क्लास में एक राउंड ट्रिप शामिल होगा.

authorimg

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे… और पढ़ें

homecareer

ब्रिटेन में पढ़ने का खर्च उठाएगी यूपी सरकार, CM योगी ने घोषित की स्कॉलरशिप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *