School Closed: बाढ़ और बारिश के बीच किन राज्यों में कहां-कहां बंद हैं स्कूल, यहां देखें पूरी लिस्ट!
School Closed News: कहां-कहां बंद हैं स्कूल?
School Closed in Jaipur: राजस्थान: जयपुर
जयपुर में भारी बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है.25 और 26 अगस्त 2025 को सभी सरकारी-निजी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे.यह छुट्टी प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के छात्रों के लिए है, लेकिन शिक्षक और स्टाफ को स्कूल आना होगा.जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने सख्ती से पालन के आदेश दिए हैं और उल्लंघन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई के भी निर्देश हैं.
बांदा में लगातार बारिश के चलते 25 अगस्त 2025 को सभी स्कूल बंद हैं.डीएम के निर्देश पर BSA ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त और बोर्ड स्कूलों के लिए अवकाश घोषित किया है.
उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश के चलते 25 अगस्त 2025 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी-निजी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे.जिला अधिकारी संदीप तिवारी ने मौसम विभाग के अलर्ट के बाद यह फैसला लिया है.उत्तरकाशी में भी 25 अगस्त 2025 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी-निजी स्कूल बंद रहेंगे.जिलाधिकारी ने मौसम की चेतावनी को देखते हुए यह आदेश जारी किया है.बागेश्वर में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 25 अगस्त 2025 को बंद रहेंगे.डीएम ने इसकी पुष्टि की है.देहरादून में 25 अगस्त 2025 को भारी बारिश की चेतावनी के चलते स्कूल बंद रहेंगे.जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है.नैनीताल में भी 25 अगस्त 2025 को स्कूल बंद रहेंगे, क्योंकि मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
School Closed in Kullu Manali Himachal Pradesh: हिमाचल में भारी बारिश: स्कूल-कॉलेज बंद
अन्य जिलों में भी अवकाश
कुल्लू के अलावा, कांगड़ा जिले में भी भारी बारिश की वजह से आज सभी स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी और यूनिवर्सिटीज बंद रहेंगी. मौसम विभाग ने कल भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसी तरह चंबा जिले में भी 25 अगस्त को पांगी उपमंडल को छोड़कर बाकी सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. कल यानी 26 अगस्त को हालात की समीक्षा करके आगे का फैसला लिया जाएगा. हमीरपुर जिले में भी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कॉलेज, आईटीआई और आंगनबाड़ी आज छात्रों के लिए बंद रहेंगे हालांकि रिहायशी कॉलेज और मेडिकल इंस्टीट्यूशंस को इससे छूट दी गई है.