SSP अविनाश पांडे, न्याय मांगने वालों को ही पीट दिया, दलित ललिता गौतम हत्याकांड पर बवाल
Last Updated:
Meerut SSP Avinash Pandey: मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुस्से में बंदी वाहन में चढ़ते हैं और फिर प्रदर्शनकारियों को पीटना शुरू कर देते हैं. वहीं उनके पीछे खड़ा पुलिसकर्मी दरवाजे को बंद कर देता है.
मेरठ में एसएसपी पांडे ने प्रदर्शनकारियों को पीटा.
मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बीए की छात्रा ललिता गौतम की हत्या का मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है. दलित बेटी की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये प्रदर्शन के दौरान एसएसपी मेरठ ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की जगह न्याय की मांग कर रहे लोगों को ही पीटना शुरू कर दिया है. एसएसपी मेरठ अविनाश पांडे ने बंदी वाहन के अंदर प्रदर्शन कर रहे लोगों को जमकर पीटा. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट कर निशाना साधा
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी वीडियो ट्वीट कर कार्रवाई पर सवाल उठाया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा राज में पुलिस अन्याय का रिकॉर्ड तोड़ रही है. मेरठ में दलित समाज की बेटी ललिता गौतम के लिए न्याय की आवाज़ उठाने पर प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार सहित अन्य लोगों पर किया प्रहार और लाठी चार्ज बेहद निंदनीय है. जब प्रदेश-प्रमुख ही सरेआम एक मृतक की मां के साथ असंवेदनशील होने का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे तो उनकी पुलिस से कोई उम्मीद करना बेमानी है. घोर निंदनीय!
भाजपा राज में पुलिस अन्याय का रिकॉर्ड तोड़ रही है। मेरठ में दलित समाज की बेटी ललिता गौतम के लिए न्याय की आवाज़ उठाने पर प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार सहित अन्य लोगों पर किया प्रहार और लाठी चार्ज बेहद निंदनीय है।
जब प्रदेश-प्रमुख ही सरेआम एक मृतक की माँ के साथ असंवेदनशील होने का… pic.twitter.com/uRIjZYOviA