Summer Tips: गर्मी हो या बारिश, हेल्दी रहना है तो आज से ही अपनाएं ये आसान उपाय

0
Summer Tips: गर्मी हो या बारिश, हेल्दी रहना है तो आज से ही अपनाएं ये आसान उपाय


Last Updated:

मेरठ में गर्मी का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. दोपहर के समय बाहर निकलना लोगों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है. ऐसे में सेहत को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी हो गया है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट वैद्य बृजभूषण शर्मा का…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • गर्मी में फुल बाजू के कपड़े पहनें और पानी की बोतल साथ रखें.
  • फास्ट फूड से बचें, हरी सब्जियां और सलाद खाएं.
  • देर रात खाना न खाएं, भोजन के बाद टहलें.

मेरठ. मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. मेरठ की बात करें तो एक तरफ जहां गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोग काफी परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिल रही है. ऐसे में जिस तरह के हालात बने हुए हैं, उसमें बीमारियों के फैलने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं. इन्हीं बातों को देखते हुए आयुर्वेद एक्सपर्ट वैद्य बृजभूषण शर्मा से खास बातचीत की, जिन्होंने इस मौसम में बीमारियों से बचने के लिए कई उपयोगी टिप्स साझा किए.

इन बातों का रखें खास ध्यान
वैद्य बृजभूषण शर्मा कहते हैं कि गर्मी के मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है. जिस तरह से आज की लाइफस्टाइल में बदलाव आया है, उसका असर स्वास्थ्य पर भी साफ नजर आता है और लोग तेजी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. ऐसे में जब भी घर से बाहर निकलें, तो फुल बाजू के कपड़े पहनें ताकि त्वचा धूप से सुरक्षित रह सके. इसके साथ ही, पानी की बोतल अपने साथ जरूर रखें. अगर संभव हो, तो उस पानी में नींबू या ग्लूकोज मिला लें ताकि प्यास लगने पर वही पी सकें. इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और बीमार होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है. वैद्य शर्मा का कहना है कि शरीर में पानी की मात्रा में थोड़ी सी भी गड़बड़ी सीधे बीमारी का कारण बन सकती है. इसलिए जो पानी पिएं, वह मटके या सामान्य तापमान वाला हो, क्योंकि फ्रिज का ठंडा पानी नुकसानदायक साबित हो सकता है.

खानपान का रखें विशेष ध्यान
वैद्य बृजभूषण शर्मा कहते हैं कि वर्तमान समय में युवाओं में फास्ट फूड को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है. चाहे सुबह हो या शाम, वे लगातार इसका सेवन करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है. खासतौर पर इस समय जब गर्मी और मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, ऐसे में फास्ट फूड से दूरी बनाना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा. उन्होंने सुझाव दिया कि भोजन में हरी सब्जियों के साथ सलाद को जरूर शामिल करें, क्योंकि यह शरीर को पोषण देने के साथ-साथ गर्मी से लड़ने में भी मदद करता है. साथ ही ताजे फल भी नियमित रूप से खाने की सलाह दी, ताकि शरीर में जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी न हो.

भोजन में करें बदलाव
बताते चलें कि मौसम के अनुसार अपने भोजन के समय में भी बदलाव करना बेहद जरूरी है. यदि आप देर रात खाना खाते हैं, तो अब इस आदत को बदलकर समय पर भोजन करना शुरू करें. खासतौर पर गर्मियों में देर से खाना पचने में दिक्कत देता है. वैद्य बृजभूषण शर्मा का कहना है कि भोजन के तुरंत बाद आराम करने की बजाय कम से कम 1 घंटे तक टहलना चाहिए. इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और भोजन सही तरीके से हजम हो जाता है. अन्यथा भोजन न पचने की वजह से लिवर संबंधित परेशानियां और अन्य शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.


homelifestyle

Summer Tips: गर्मी हो या बारिश, हेल्दी रहना है तो आज से ही अपनाएं ये आसान उपाय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *