Skip to content

Mera Pratapgarh

Hindi samachar

Primary Menu

Mera Pratapgarh

  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • More
  • Home
  • Pratapgarh News
  • Tej Pratap Yadav: MBA पास हैं तेजप्रताप की पहली पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय, जानें गर्लफ्रेंड अनुष्‍का की पढ़ाई?
  • Pratapgarh News

Tej Pratap Yadav: MBA पास हैं तेजप्रताप की पहली पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय, जानें गर्लफ्रेंड अनुष्‍का की पढ़ाई?

Mera Pratapgarh May 26, 2025 0
Tej Pratap Yadav: MBA पास हैं तेजप्रताप की पहली पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय, जानें गर्लफ्रेंड अनुष्‍का की पढ़ाई?


Last Updated:May 26, 2025, 17:08 IST

Tej Pratap Yadav Anushka Yadav, Aishwarya Rai Tej Pratap divorce: तेज प्रताप यादव की निजी जिंदगी फिर सुर्खियों में है. ऐश्वर्या राय और अनुष्का यादव के विवाद ने राजनीतिक हलचल मचाई. ऐश्वर्या ने पटना और दिल्ली में…और पढ़ें

Tej Pratap Yadav Anushka Yadav, Aishwarya Rai Tej Pratap divorce: तेजप्रताप की पहली पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्‍का यादव की पढाई लिखाई.

हाइलाइट्स

  • तेज प्रताप की पहली पत्नी ऐश्वर्या ने MBA किया है.
  • अनुष्का यादव की पढ़ाई की स्पष्ट जानकारी नहीं है.
  • तेज प्रताप ने अनुष्का को 12 साल पुरानी गर्लफ्रेंड बताया.

Tej Pratap Yadav Anushka Yadav, Aishwarya Rai Tej Pratap divorce, Bihar News: बिहार की राजनीति में लालू प्रसाद यादव का परिवार हमेशा चर्चा में रहा है. इनदिनों उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की निजी जिंदगी ने फिर से सुर्खियां बटोरीं. तेज प्रताप की पहली पत्नी ऐश्वर्या राय और उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के साथ हालिया विवाद ने न सिर्फ राजनीतिक हलचल मचाई,बल्कि उनके एजुकेशनल बैंकग्राउंड की भी चर्चा जोरों पर है.तो आइए आपको बताते हैं कि तेज प्रताप की की पहली पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्‍का यादव की पढ़ाई लिखाई के बारे में…

Aishwarya Rai Tej Pratap Story: तो सबसे पहले बात ऐश्‍वर्या राय की. तो आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती हैं और उनके पिता चंद्रिका राय पूर्व मंत्री रहे हैं.ऐश्‍वर्या की मां पटना के एक कॉलेज में टीचर हैं.ऐश्वर्या ने अपनी शुरूआती पढाई लिखाई पटना के नोट्रे डेम अकादमी (Notre Dame Academy)से पूरी की.यह स्कूल काफी अच्‍छा माना जाता है.कई रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐश्वर्या, स्कूल के दिनों से ही काफी प्रतिभावान थीं.स्कूल के बाद ऐश्वर्या ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से इतिहास (History)में ग्रेजुएशन किया.बता दें कि मिरांडा हाउस कॉलेज की गिनती देश के शीर्ष कॉलेजों में होती है.इसके बाद ऐश्वर्या ने नोएडा की नामी यूनिवर्सिटी से एमबीए (MBA)की डिग्री ली.ऐश्वर्या की शिक्षा और उनके परिवार की राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा के कारण लालू व राबडी ने तेजप्रताप की शादी उनसे की.

Aishwarya Rai Tej Pratap divorce: शादी के बाद विवाद

ऐश्वर्या राय और तेज प्रताप की शादी मई 2018 में शानदार तरीके से आयोजित की गई थी.इसे तब एक हाई-प्रोफाइल इवेंट कहा गया, हालांकि कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्‍तों में दरार आ गई. ऐश्वर्या ने तेज प्रताप और उनके परिवार पर मारपीट और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए.इधर तेज प्रताप ने कहा कि ऐश्वर्या उनकी जीवनशैली के साथ तालमेल नहीं बिठा पाईं. तलाक का मामला अभी भी पटना की फैमिली कोर्ट में लंबित है.

NEET में 720 में 720 लाई ये लड़की, AIIMS में लिया एडमिशन, क्‍या है उसका सपना?

Anushka Yadav relationship: अनुष्का यादव की पढ़ाई पर क्‍या है अपडेट?

ऐश्‍वर्या से अलग होने के बाद तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अनुष्‍का यादव की फोटो डालकर सनसनी फैला दी. तेज प्रताप ने 24 मई 2025 को अपने फेसबुक पोस्ट में अनुष्‍का यादव को अपनी 12 साल पुरानी गर्लफ्रेंड बताया. जिसके बाद दोनों को लेकर तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं. उधर लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को परिवार व पार्टी दोनों से बेदखल कर दिया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्‍का यादव पटना के लंगर टोली क्षेत्र की रहने वाली हैं. उनके भाई आकाश यादव RJD की स्टूडेंट विंग के बिहार अध्यक्ष रह चुके हैं और अब पशुपति पारस की पार्टी में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हैं. अनुष्का की स्कूलिंग, कॉलेज या डिग्री के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. 24 मई 2025 को तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर अनुष्का के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर दावा किया कि वे 12 साल से रिलेशनशिप में हैं. हालांकि बाद में उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हुआ था. इस विवाद ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी. तेज प्रताप के मामा सुभाष यादव और साधु यादव ने दावा किया कि लालू परिवार को अनुष्का के साथ तेज प्रताप के रिश्ते की जानकारी थी और ऐश्वर्या से उनकी शादी जबरदस्ती कराई गई थी.

कौन हैं वो दो राजकुमारियां, ट्रंप के बैन से जिनकी पढ़ाई पर लगा ग्रहण, अब क्‍या होगा आगे?

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homecareer

MBA पास हैं तेजप्रताप की पहली पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय, जानें अनुष्‍का की पढ़ाई?



Source link

Post Navigation

Previous बस 15 दिन, फिर खुद का बिज़नेस! सरकार दे रही स्कॉलरशिप और लोन दोनों
Next हीरे जैसी चमकेगी त्वचा! कन्नौज के गुलाब जल का करें उपयोग

More Stories

बदायूं में छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, बलिया में स्वर्ण व्यापानी से 10 लाख की लूट
  • Pratapgarh News

बदायूं में छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, बलिया में स्वर्ण व्यापानी से 10 लाख की लूट

Mera Pratapgarh August 16, 2026 0
अमेठी में अब जगदीशपुर और फुरसतगंज सीएचसी पर मिलेगी फ्री डायलिसिस सुविधा
  • Pratapgarh News

अमेठी में अब जगदीशपुर और फुरसतगंज सीएचसी पर मिलेगी फ्री डायलिसिस सुविधा

Mera Pratapgarh August 16, 2026 0
आगरा के लोहामंडी बाजार का वो 8 रहस्यमय इतिहास, जिसे जानकर रह जाएंगे हैरान
  • Pratapgarh News

आगरा के लोहामंडी बाजार का वो 8 रहस्यमय इतिहास, जिसे जानकर रह जाएंगे हैरान

Mera Pratapgarh August 16, 2026 0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाल के पोस्ट

  • बदायूं में छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, बलिया में स्वर्ण व्यापानी से 10 लाख की लूट
  • अमेठी में अब जगदीशपुर और फुरसतगंज सीएचसी पर मिलेगी फ्री डायलिसिस सुविधा
  • आगरा के लोहामंडी बाजार का वो 8 रहस्यमय इतिहास, जिसे जानकर रह जाएंगे हैरान
  • नौकरी नहीं मिली तो खेती में लगाया दांव, आज 2 बीघे में लौकी उगाकर लाखों कमा रहें इंद्रजीत
  • प्रोटीन के लिए महंगा पाउडर क्यों खरीदना? रसोई की ये 7 देसी चीजें देंगी भरपूर ताकत

श्रेणियाँ

  • Pratapgarh News

हो सकता है आप चूक गए हों

बदायूं में छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, बलिया में स्वर्ण व्यापानी से 10 लाख की लूट
  • Pratapgarh News

बदायूं में छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, बलिया में स्वर्ण व्यापानी से 10 लाख की लूट

Mera Pratapgarh August 16, 2026 0
अमेठी में अब जगदीशपुर और फुरसतगंज सीएचसी पर मिलेगी फ्री डायलिसिस सुविधा
  • Pratapgarh News

अमेठी में अब जगदीशपुर और फुरसतगंज सीएचसी पर मिलेगी फ्री डायलिसिस सुविधा

Mera Pratapgarh August 16, 2026 0
आगरा के लोहामंडी बाजार का वो 8 रहस्यमय इतिहास, जिसे जानकर रह जाएंगे हैरान
  • Pratapgarh News

आगरा के लोहामंडी बाजार का वो 8 रहस्यमय इतिहास, जिसे जानकर रह जाएंगे हैरान

Mera Pratapgarh August 16, 2026 0
नौकरी नहीं मिली तो खेती में लगाया दांव, आज 2 बीघे में लौकी उगाकर लाखों कमा रहें इंद्रजीत
  • Pratapgarh News

नौकरी नहीं मिली तो खेती में लगाया दांव, आज 2 बीघे में लौकी उगाकर लाखों कमा रहें इंद्रजीत

Mera Pratapgarh August 16, 2026 0
प्रोटीन के लिए महंगा पाउडर क्यों खरीदना? रसोई की ये 7 देसी चीजें देंगी भरपूर ताकत
  • Pratapgarh News

प्रोटीन के लिए महंगा पाउडर क्यों खरीदना? रसोई की ये 7 देसी चीजें देंगी भरपूर ताकत

Mera Pratapgarh August 16, 2026 0
Copyright © Reserved - "Mera Pratapgarh" & Other Respective Writer And Owners