Tips And Tricks: बच्चों ने दीवार पर चला दी है पेंसिल, तो न लें बिल्कुल टेंशन, बस कर लें ये काम, चुटकियों में हो जाएंगे धब्बे छूमंतर

0
Tips And Tricks: बच्चों ने दीवार पर चला दी है पेंसिल, तो न लें बिल्कुल टेंशन, बस कर लें ये काम, चुटकियों में हो जाएंगे धब्बे छूमंतर


Last Updated:

Home Wall Cleaning Tips: अगर दीवार पर कोई धब्बा लग जाता है तो यह सिर्फ दिखने में ही खराब नहीं लगती, बल्कि हम परेशान भी हो जाते हैं. हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि कुछ आसान घरेलू नुस्खों से आप इस जिद्दी काई को मिनटों में साफ कर सकते हैं. जी हां, इस आर्टिकल में हम आपके लिए ऐसे उपाय लेकर आए हैं, जिनसे आप अपने घर को साफ और सुरक्षित बना सकते हैं.

Tips And Tricks Cleaning For Home Wall: जब हम अपना घर बनवाते हैं तो उस पर छोटी-छोटी चीजों में हजारों-लाखों रुपये लगा देते हैं. घर की दीवार को भी हम महंगे-महंगे पेंट से सजाते हैं. मगर, घर में बच्चे हो तो उस दीवार पर अलग से ही पेंसिल-पेन और रंगों के निशान दिख जाते हैं. मगर, बच्चे तो आखिर बच्चे ही होते हैं. उनकी हरकतों पर गुस्सा भी आता है. कभी-कभी सारा गुस्सा बच्चों पर ही निकल जाता है. ऐसे में अब दीवार पर लगी इस गंदगी से छुटकारा पाने के लिए हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे देसी और घरेलू उपाय, जिनका प्रयोग कर आप दीवार को नेचुरली साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है इसका देसी उपाय…

सिरके का करें इस्तेमाल
पेंटर कमलेश कुमार ने लोकल 18 से बात की. उन्होंने कहा कि अगर बच्चों ने दीवार पर पेन पेंसिल चला दी है या फिर किसी अन्य तरह का कलर लगा दिया है और दीवार गंदी हो गई है तो ऐसे में आपको गुस्सा या परेशान होने की जरुरत नहीं है. बस सिरके का इस्तेमाल कर दीवार पर लगे हुए दाग को छुड़ा सकते हैं. जी हां, दीवार पर लगा दाग सिरके से छूट जाता है.

ऐसे भी कर सकते हैं इस्तेमाल
नींबू में भी कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो दाग और धब्बे छुड़ाने में काफी फायदेमंद होते हैं. ऐसे में अगर दीवार पर बच्चों ने किसी प्रकार का कोई दाग और धब्बा लगा दिया है तो आप नेचुरली तरीके से नींबू का इस्तेमाल कर दीवार पर लगे दाग को छुड़ा सकते हैं. नींबू के इस्तेमाल से दीवार पर लगाया गया पेंट पर कोई निगेटिव असर नहीं पड़ता है.

एक और है कारगर उपाय
इसके साथ ही, आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह दाग को आसानी से हटाने में मदद करता है. दीवार से गंदगी हटाने के लिए आपको पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट तैयार करना चाहिए. इस पेस्ट को दाग पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. फिर एक नम कपड़े से धीरे-धीरे रगड़ें. दीवारों से गंदे रंग हटाने के लिए आप डिशवॉश सोप में तेल और ग्रीस मिलाकर दाग को हटाने की कोशिश करें. इससे दीवार पर लगा दाग छूट जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बच्चों ने दीवार पर चला दी है पेंसिल, तो न लें टेंशन, बस अपनाएं ये टिप्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *