Tips and Tricks : सांपों के जानी दुश्मन, नेवले से भी खतरनाक, लगा दें ये पौधे, कोबरा भी खाता है खौफ

0
Tips and Tricks : सांपों के जानी दुश्मन, नेवले से भी खतरनाक, लगा दें ये पौधे, कोबरा भी खाता है खौफ


Last Updated:

Saap bhagane ka tarika : बारिश के दिनों में लोग घरों में सांप घुसने से परेशान रहते हैं. जरा सी लापरवाही मौत का कारण बन सकती है. कुछ पौधे साप के दुश्मन हैं, जिन्हें आप घर के आसपास रोप सकते हैं.  

बारिश का मौसम शुरू होने वाला है. ऐसे मौसम में अक्सर सांप घरों तक पहुंच जाते हैं. कई लोगों के घरों के आसपास अधिक पेड़-पौधे होते हैं, कुछ लोग हरियाली पसंद होते हैं और अपने घर में बागवानी करते हैं, ऐसी जगहों पर भी सांप भटककर पहुंच जाते हैं.

s

घर में सांपों की एंट्री बंद करने के लिए गार्डन एरिया की साफ-सफाई जरूरी होती है. घरों को भी व्यवस्थित तरीके रख सकते हैं.

s

घर, गार्डन या बालकनी में कुछ ऐसे पौधे भी लगा सकते हैं, जिससे सांप घर के अंदर नहीं आते हैं. इससे घर में सांप की एंट्री हमेशा के लिए बंद हो जाती है. इन पौधों की तेज गंध से सांप घर से काफी दूर रहते हैं.

s

पुदीने की खुशबू सांप के लिए सबसे बड़ी बाधा है. अगर इन्हें घर के आसपास या घर के अंदर लगाया जाए तो सांप दूर रहते हैं. पुदीने की तीखी गंध वातावरण में फैलती है, जो सांप को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती.

s

लहसुन और प्याज की तीखी गंध वाले पौधों से भी सांप घर में नहीं आते. इन पौधों से अजीब सी गैसी सल्फर वाली बदबू आती है, जिससे सांप दूर रहते हैं.

s

गेंदे का फूल भी सांपों का दुश्मन है. इसकी तीखी सुगंध से सांप कोसों दूर रहते हैं. गेंदे के फूल लगाने से सांप घर में नहीं आते हैं और इससे घर की खूबसूरती भी बनी रहती है. आप इसको घर के सामने या बालकनी में लगा सकते हैं.

s

लेमनग्रास पेड़ में सिट्रोनेला नामक तत्व होता है, जो सांपों को नापसंद है. इसकी खुशबू मच्छरों और कीड़ों को भी दूर रखती है. आप अपने बगीचे या आंगन के चारों ओर लेमन ग्रास लगा सकते हैं.

s

सांप इस पौधे का रूप पसंद नहीं करते हैं, इसलिए ऐसे पौधों से दूर भागते हैं. इसे आप घर की सजावट के साथ-साथ सांप भगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

homelifestyle

ये पौधे सांपों के जानी दुश्मन, नेवले से भी खतरनाक, कोबरा भी खाता है खौफ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *