Tips & Tricks: क्या आपका सरसों तेल नकली है? इस धांसू ट्रिक से घर बैठे मिनटों में लगाएं पता
Last Updated:
Sarso ka Tel Asli Hai Ya Nakli Kaise Pehchane: सरसों के तेल की शुद्धता को लेकर अब लोगों में जागरूकता बढ़ रही है. बाजार में मिलावटी तेल की समस्या आम है. लेकिन कुछ आसान से टिप्स से आक घर पर आसानी से सरसों के तेल …और पढ़ें
कई बार तेल की फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर मिलावट की जाती है, और यह मिलावटी तेल स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकता है. ऐसे में घर पर ही तेल की शुद्धता और मिलावट का पता लगाना बेहद जरूरी है. (How to Check Purity of Mustard Oil)
सरसों के तेल में विशेष प्रकार की प्राकृतिक गंध होती है और इसका रंग गाढ़ा होता है. यही गुण शुद्ध तेल की पहचान हैं. लेकिन मिलावटखोरों द्वारा कुछ केमिकल डालने के बाद तेल में गाढ़ापन और खुशबू आ जाती है, जिससे यह पहचानना मुश्किल हो जाता है.
पाम तेल की मिलावट
आमतौर पर सरसों के तेल में पाम तेल मिलाया जाता है. पाम तेल घी की तरह होता है और सरसों के तेल में अच्छी तरह घुल जाता है. यह सस्ते होने के कारण मिलावटखोर इसे तेल में मिलाते हैं. घर पर आप फ्रिज टेस्ट कर इस मिलावट की पहचान कर सकते हैं.
• घर पर आप फ्रिज टेस्ट कर इस मिलावट की पहचान कर सकते हैं. इसके लिए सरसों का तेल किसी कटोरे में डालकर पांच मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें. अगर तेल में पाम तेल मिला हुआ है, तो वह जमने लगेगा और शुद्ध तेल ऊपर आ जाएगा.
इस तरह से घर पर ही सरसों के तेल की शुद्धता और पाम तेल जैसी मिलावट की आसानी से पहचान की जा सकती है, जिससे स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है और मिलावटी तेल से बचा जा सकता है.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.
पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.