UP के बीचों-बीच बवंडर, कई जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD की तूफान की वार्निंग

0
UP के बीचों-बीच बवंडर, कई जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD की तूफान की वार्निंग


UP Weather Report: उत्तर प्रदेश में इस साल मानसून 10 दिन की देरी से पहुंचा है. मौसम की तमाम अड़चनों के बाद मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. मंगलवार को सोनभद्र और महराजगंज के रास्ते उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की इंट्री हुई थी. वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, मानसून आजमगढ़, अयोध्या और बरेली से होकर गुजर रही है. साथ ही यूपी के मध्य में एक सर्कुलेशन बन रहा है, जो मानसूनी हवाओं को इंड्यूस्ड कर रहा है. इसके प्रभाव से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होगा.

मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं (Cyclonic Circulation) का सिस्टम डेवलप हुआ है. इस मौसमी बदलाव के कारण राज्य के बीचों-बीच बवंडर जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो रही हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है.

03 जुलाई को इन जिलों में आफत

बुधवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बहराइच जिले में सबसे ज्यादा 113 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा पश्चिमी यूपी के बिजनौर में 95 मिमी और बुंदेलखंड के ललितपुर जिले में 93 मिमी मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग ने 03 जुलाई (शुक्रवार) के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का विस्तार से पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके तहत राज्य को दो प्रमुख हिस्सों में सचेत रहने को कहा गया है:-

पश्चिमी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश (येलो अलर्ट क्षेत्र): मौसम विभाग ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा और बांदा में भारी बारिश के साथ भारी वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश: कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, कौशाम्बी, चित्रकूट, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर और सोनभद्र में भी तेज बारिश होने संभावना जताई गई है.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के दौर को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में बारिश की लंबी इंतजार

लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर और देवरिया जैसे जिलों में 03 जुलाई को हल्की बारिश होगी, जिससे उमस से राहत बनी रहेगी. लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह मानसूनी बारिश का दौर थमने वाला नहीं है, बल्कि आने वाले आगामी 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा.

उत्तर प्रदेश में मानसून कितने दिनों की देरी प्रवेश किया है?
उत्तर प्रदेश में इस साल मानसून लगभग 10 दिन की देरी से पहुंचा है. मानसून ने मंगलवार को सोनभद्र और पूर्वी छोर पर स्थित महराजगंज जिलों के रास्ते यूपी में एंट्री ली.

मानसून की रेखा उत्तर प्रदेश के किन शहरों से होकर गुजर रही है?
मौसम वैज्ञानिक दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. वर्तमान में इसकी सक्रिय रेखा आजमगढ़, अयोध्या और बरेली जिलों से होकर गुजर रही है, जिससे इन क्षेत्रों में घने बादल छाए हुए हैं.

03 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के किन प्रमुख जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है?
03 जुलाई को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, महोबा और बांदा जैसे प्रमुख जिलों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *