UP में मिशन 2027 के लिए कांग्रेस की टीम तैयार, जिला और शहर अध्यक्षों का ऐलान
Last Updated:
UP Congress DCC and CCC List: कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए यूपी के 75 जिलों में नए जिला और शहर अध्यक्ष नियुक्त किए हैं. रायबरेली में पुराने चेहरों पर भरोसा जताया गया है. कांग्रेस का मानना है कि इससे प…और पढ़ें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जारी की यूपी जिला और शहर अध्यक्षों की लिस्ट . (Photo- PTI)
हाइलाइट्स
- कांग्रेस ने यूपी में 75 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए.
- रायबरेली में पुराने चेहरों पर भरोसा जताया गया.
- लखनऊ, झांसी, अमेठी समेत सभी जिलों में नियुक्ति की गई.
लखनऊ. 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. कांग्रेस पार्टी ने सभी 75 जिलों में नए जिला अध्यक्षों और शहर अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस की तरफ से जारी लिस्ट में कई नए चेहरों को प्राथमिकता दी गई है, वहीं रायबरेली जैसे जिलों में पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया गया है.
लिस्ट जारी करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि नए जिला और शहर अध्यक्षों की नियतुक्ति से पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत होगी और आगामी चुनाव में इसका फायदा पार्टी को मिलेगा. लिस्ट में लखनऊ, झांसी, अमेठी, रायबरेली, आजमगढ़, वाराणसी समेत सभी जिलों में जला और शहर अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है.
इनके नाम शामिल
झांसी जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के लिए देशराज रिछारिया (अहिरवार), झांसी शहर कांग्रेस कमेटी (सीसीसी) के लिए मनोज गुप्ता, ललितपुर डीसीसी दयाराम रजक, जालौन डीसीसी अरविंद सेंगर, ओरई सीसीसी राज कुमार वर्मा, महोबा डीसीसी संतोष धुरिया, बांदा डीसीसी राजेश दीक्षित, बांदा सीसीसी अफसाना शाह, चित्रकूट डीसीसी कुशल पटेल, हमीरपुर डीसीसी गोविंद अहिरवार, फतेहपुर डीसीसी महेश द्विवेदी, फतेहपुर सीसीसी मोहम्मद आरिफ गुड्डा, कौशाम्बी डीसीसी गौरव कुमार पांडेय, प्रतापगढ़ डीसीसी नीरज त्रिपाठी, लखनऊ डीसीसी रुद्र दमन सिंह ‘बबलू’, लखनऊ सीसीसी शहजाद और अमित त्यागी, उन्नाव डीसीसी सुरेंद्र कुशवाहा, उन्नाव सीसीसी फैज फारूकी, कानपुर-नगर ग्रामीण डीसीसी संदीप शुक्ला, कानपुर महानगर सीसीसी पवन गुप्ता, कानपुर देहात डीसीसी अम्ब्रीश सिंह गौर, इटावा डीसीसी आशुतोष दीक्षित, इटावा सीसीसी राशिद खान, औरैया डीसीसी सरिता दोहरे, मुजफ्फरनगर सीसीसी रंजन मित्तल, आजमगढ़ डीसीसी कौशल कुमार, आजमगढ़ सीसीसी रियाजुल हसन और राजमंगल यादव, मऊ डीसीसी सलमान जमशेद, मऊ सीसीसी रामराज सिंह गोंड, सोनभद्र डीसीसी फरीद अहमद, सोनभद्र सीसीसी शिव कुमार पटेल, मिर्जापुर डीसीसी रज्जन पाठक, मिर्जापुर सीसीसी विजय सिंह, महराजगंज डीसीसी अशफाक अहमद, इलाहाबाद डीसीसी (गंगा पार) अशोक पटेल को बनाया गया है.
इन्हें भी मिली जिम्मेदारी
इसी तरह इलाहाबाद डीसीसी (यमुना पार) फुजैल हाशमी, इलाहाबाद सीसीसी सुनील राम, गाजीपुर डीसीसी संदीप कुमार विश्वकर्मा, गाजीपुर सीसीसी प्रमोद सिंह, जौनपुर डीसीसी मोहम्मद आरिफ, जौनपुर सीसीसी राजेश्वर सिंह पटेल, वाराणसी डीसीसी राघवेंद्र चौबे, वाराणसी सीसीसी अरुण द्विवेदी, चंदौली डीसीसी बृजेश गुप्ता, चंदौली (मुगलसराय) सीसीसी रविंद्र राधे विश्वकर्मा, कुशीनगर डीसीसी उमाशंकर पाठक, बलिया डीसीसी संतोष कुमार, अमेठी में प्रदीप सिंघल और रायबरेली के लिए जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी और शहर अध्यक्ष के लिए धीरज श्रीवास्तव पर भरोसा जताया गया है.