UP ATS ने झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सली नगीना उर्फ़ डॉक्टर को सोनभद्र से दबोचा

0
UP ATS ने झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सली नगीना उर्फ़ डॉक्टर को सोनभद्र से दबोचा


Last Updated:

Lucknow News: उत्तर प्रदेश एटीएस ने झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सली उमेश सिंह खेरवार उर्फ नगीना उर्फ डॉक्टर को सोनभद्र से गिरफ्तार किया. 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली की गिरफ्तारी झारखंड और यूपी की संयुक्त खुफिया एजेंसियों के समन्वय का परिणाम है.

UP ATS ने झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सली नगीना उर्फ़ डॉक्टर को सोनभद्र से दबोचाUP ATS ने झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सली को पकड़ा

लखनऊ/सोनभद्र. उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सली उमेश सिंह खेरवार उर्फ नगीना उर्फ डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली की गिरफ्तारी सोनभद्र जिले से की गई है. यह गिरफ्तारी नक्सली संगठनों के खिलाफ जारी अभियान में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

पुलिस के अनुसार, उमेश सिंह खेरवार मूल रूप से झारखंड के गढ़वा जिले के झलंगी गांव का निवासी है. वह कई वर्षों से नक्सली गतिविधियों में लिप्त रहा है और प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी का सब-जोनल कमांडर बताया जाता है. टीएसपीसी के सर्वोच्च नेता शशिकांत गंजू का करीबी सहयोगी होने के कारण वह संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था.

झारखंड पुलिस ने घोषित किया था 5 लाख का इनाम

झारखंड पुलिस ने 16 सितंबर को उमेश की गिरफ्तारी पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. उसके खिलाफ पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों में 25 से अधिक नक्सली घटनाओं के मामले दर्ज हैं. हाल ही में, 3 सितंबर को पलामू जिले के मनातू में हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों की हत्या और 14 सितंबर को सिल्डिली जंगल में हुई गोलीबारी में वह शामिल था.

लखनऊ में छिपा था नक्सली

खुफिया सूत्रों के अनुसार, उमेश सिंह पिछले कई दिनों से लखनऊ और उसके आसपास के क्षेत्रों में छिपा हुआ था. यूपी एटीएस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और सोमवार को सोनभद्र के निकट एक संयुक्त अभियान में उसे दबोच लिया. गिरफ्तारी के समय उसके पास से हथियार और अन्य आपराधिक सामग्री बरामद की गई है, हालांकि विस्तृत जानकारी अभी गोपनीय रखी गई है. एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “यह गिरफ्तारी झारखंड और उत्तर प्रदेश की संयुक्त खुफिया एजेंसियों के समन्वय का परिणाम है. उमेश जैसे टॉप क्सली की गिरफ्तारी से टीएसपीसी के नेटवर्क को गहरा झटका लगेगा.” अधिकारी ने आगे कहा कि पूछताछ में संगठन के अन्य सदस्यों और योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है.

नक्सली संगठन पर लगातार सेंध

टीएसपीसी झारखंड के लाल क्षेत्रों में सक्रिय एक खतरनाक नक्सली संगठन है, जो हिंसक गतिविधियों और पुलिस पर हमलों के लिए कुख्यात है. उमेश की गिरफ्तारी के बाद झारखंड पुलिस ने भी प्रतिक्रिया जारी करते हुए यह सफलता पूरे राज्य की सुरक्षा एजेंसियों की सामूहिक विजय है.” गिरफ्तार नक्सली को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उसे रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी. पुलिस का दावा है कि इससे नक्सली संगठनों के अन्य सदस्यों तक पहुंचना आसान हो जाएगा.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

UP ATS ने झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सली नगीना उर्फ़ डॉक्टर को सोनभद्र से दबोचा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *