UP Board Exam 2026: कम समय में स्टूडेंट अगर ऐसे करें एग्जाम की तैयारी, तो टॉपर लिस्ट में हो सकते हैं शामिल!

0
UP Board Exam 2026: कम समय में स्टूडेंट अगर ऐसे करें एग्जाम की तैयारी, तो टॉपर लिस्ट में हो सकते हैं शामिल!


मेरठ: माध्यमिक शिक्षा परिषद यानि यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है. बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं ने बेहतर तरीके से तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन उसके बाद भी उनके मन में यह डर सता रहा है कि वह किस तरह से परीक्षाओं में परफॉर्म कर पाएंगे. इन्हीं बातों को देखते हुए लोकल-18 की टीम ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य और नोडल अधिकारी प्रशांत चौधरी से खास बातचीत की, जिन्होंने युवाओं को विभिन्न टिप्स दिए.

अब रिवीजन पर फोकस

लोकल 18 की टीम से खास बातचीत करते हुए उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी ने बताया कि सालभर छात्र-छात्राओं ने जो भी अध्ययन किया है, उन सभी विषयों की अब अच्छी तरह से रिवीजन करें, जिसके लिए उन्हें जो भी सूटेबल समय लगता हो, उसका चयन कर लें. इसके माध्यम से उन्हें बोर्ड परीक्षाओं के दौरान प्रश्न पत्र को हल करने में काफी मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि इसमें सबसे महत्वपूर्ण है युवा लिखकर ज्यादा प्रैक्टिस करें.

राइटिंग का रखें विशेष ध्यान

उन्होंने बताया कि अक्सर देखने को मिलता है कि पेपर के दौरान जल्दी लिखने में कई बार युवा राइटिंग का ध्यान नहीं रखते हैं. जबकि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान राइटिंग का भी विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इसके माध्यम से जहां उन्हें अच्छे नंबर मिलते हैं, वही एग्जामिनर को भी कॉपी जांचने में काफी मदद मिलती है. इसलिए युवा लिखते समय राइटिंग का भी विशेष तौर पर ध्यान रखें.

इसी के साथ ही बोर्ड परीक्षा के दौरान क्वेश्चन पेपर मिलने के बाद जो निर्धारित 15 मिनट उन्हें पेपर पढ़ने के लिए दिए जाते हैं, उसका बेहतर तरीके से उपयोग करते हुए सभी क्वेश्चन को अच्छे से समझे. उसके बाद जिन प्रश्नों का उत्तर उन्हें अच्छे आता हो, उसके बारे में लिखना शुरू कर दें.

फॉर्मूले का रखें विशेष ध्यान

उन्होंने बताया कि जो भी स्टूडेंट साइंस वर्ग से अध्ययन कर‌ रहे हैं, ऐसे सभी युवा सूत्र और फॉर्मूला का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि साइंस के पेपर में जो न्यूमेरिकल क्वेश्चन होते हैं, उसमें सूत्रों के माध्यम से समाधान करने में काफी मदद मिलती है. इसी के साथ ही मैथ में फॉर्मूले याद रखने चाहिए.

उन्होंने कहा कि अगर आप इनकी अच्छे से तैयारी कर उनकी रिवीजन कर लेते हैं, तो बोर्ड परीक्षाओं के दौरान आप बेहतर अंक ला सकते हैं. बताते चलें कि परीक्षाओं को लेकर कभी भी तनाव नहीं लेना चाहिए. आप जितने फ्रेश माइंड के माध्यम से परीक्षाओं को देने जाएंगे, उतना ही बेहतर तरीके से आप परीक्षा में नंबर ला सकते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *