UP Board Scrutiny 2025: स्क्रूटनी के लिए यूपी बोर्ड को मिले 3 साल में सबसे अधिक आवेदन, 31,194 छात्रों ने भरे फॉर्म
Last Updated:
UP Board Scrutiny 2025: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम से पिछले तीन साल में सबसे अधिक छात्र असंतुष्ट हैं. इस साल 31,194 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं.
UP Board Scrutiny 2025: स्क्रूटनी का रिजल्ट 15 जुलाई तक आएगा.
UP Board Scrutiny 2025: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट 31,194 बच्चों ने स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है. इसमें हाईस्कूल (10वीं) के 5,495 और इंटरमीडिएट (12वीं) के लिए 25,699 बच्चे शामिल हैं. सबसे कम बरेली क्षेत्रीय कार्यालय से हाईस्कूल के लिए 551 और इंटरमीडिएट के लिए 2,167 आवेदन प्राप्त हुए हैं.
सभी प्रकरणों को निस्तारित करते हुए रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित किया जाना है. पिछले तीन साल के आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल स्क्रूटनी के लिए सबसे अधिक आवेदन मिले हैं. साल 2024 में 29555 और 2023 में 24557 आवेदन मिले थे.
बरेली क्षेत्रीय कार्यालय में सबसे कम आवेदन
मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय से हाईस्कूल के लिए 845 तथा इंटरमीडिएट के लिए 4,452 आवेदन आए हैं. वहीं, बरेली क्षेत्रीय कार्यालय में हाईस्कूल के लिए 551 और इंटरमीडिएट के लिए 2,167 आवेदन प्राप्त हुए. बरेली क्षेत्रीय कार्यालय में सबसे अधिक आवेदन हुए हैं. प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय से हाईस्कूल में 2,316 और इंटरमीडिएट में 10,001 आवेदन दर्ज किए गए हैं. वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय में हाईस्कूल के लिए 1,200 और इंटरमीडिएट के लिए 6,133 आवेदन मिले हैं. गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय में हाईस्कूल में 583 और इंटरमीडिएट में 2,946 आवेदन ऑनलाइन स्क्रूटनी के लिए प्राप्त हुए हैं.

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे… और पढ़ें