UP Home Guard Bharti 2025 : सिपाही जैसी होगी 44 हजार होमगार्ड की भर्ती, क्या लिखित परीक्षा भी होगी?

0
UP Home Guard Bharti 2025 : सिपाही जैसी होगी 44 हजार होमगार्ड की भर्ती, क्या लिखित परीक्षा भी होगी?


Last Updated:

UP Home Guard Bharti 2025: यूपी होमगार्ड भर्ती दो चरणों में हो सकती है. इस भर्ती प्रक्रिया में कई बदलाव की संभवाना है. जिसमें लिखित परीक्षा शामिल किया जाना भी शामिल है. अभी तक सिर्फ फिजिकिल टेस्ट होता है.

सिपाही जैसी होगी 44 हजार यूपी होमगार्ड की भर्ती, क्या लिखित परीक्षा भी होगी?UP Home Guard Bharti 2025: होमगार्ड भर्ती नोटिफिकेशन जनवरी 2026 में जारी हो सकता है.

UP Home Guard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में 44 हजार होमगार्ड की भर्ती होनी है. जिसको लेकर युवा उत्साहित हैं. राज्य में होमगार्ड भर्ती की लंबे समय से प्रतीक्षा है. भर्ती नोटिफिकेशन से पहले भर्ती प्रक्रिया में कई अहम बदलाव का प्रस्ताव है. जिसमें शैक्षणिक योग्यता 10वीं से 12वीं करना, उम्र सीमा 45 से 30 साल और दौड़ 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर शामिल है. इसके अलावा एक और बड़ा सवाल है कि क्या इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को सिपाही भर्ती की तरह कराने की योजना है. जिसमें पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी और फिर फिजिकल टेस्ट होगा. अभी तक होमगार्ड भर्ती में सिर्फ फिजिकल टेस्ट ही होता है.

दो चरणों में होगी भर्ती

रिपोर्ट्स के अनुसार, होमगार्ड की भर्ती दो चरणों में कराने की तैयारी की जा रही है. दोनों चरणों में 22-22 हजार होमगार्ड की भर्ती की जाएगी. सूत्रों के अनुसार, पहले चरण की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी 2026 में शुरू होने की संभावना है. भर्ती की आधिकारिक नोटिफिकेशन आने के बाद ही स्पष्ट रूप से यह पता चलेगा कि उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट या दोनों ही देने होंगे.

लिखित परीक्षा की तैयारी

होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा भी शामिल करने की तैयारी है. दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि युवााओं को अधिक अवसर देने और सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पात्रता, परीक्षा और चयन संबंधित प्रावधानों में सुधार किया जाना चाहिए.

होमगार्ड भर्ती के लिए नए बोर्ड का गठन

रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती बोर्ड के सहयोग से होमगार्ड भर्ती के लिए एक नए बोर्ड के गठन का भी निर्देश दिया है. ताकि इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू हो सके.

होमगार्ड की सैलरी

यूपी में होमगार्ड की सैलरी प्रति माह के हिसाब से नहीं मिलती. जितने दिन ड्यूटी, उतने दिन की दिहाड़ी मिलती है. जो कि प्रतिदिन 670-700 रुपये है. यह प्रति माह 16,750-₹17,500 रुपये तक हो जाती है.

ये भी पढ़ें 

authorimg

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे… और पढ़ें

homecareer

सिपाही जैसी होगी 44 हजार यूपी होमगार्ड की भर्ती, क्या लिखित परीक्षा भी होगी?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *