UP Latest News : यूपी के इस जिले में मिले 90 बांग्लादेशी नागरिक, चार माह पहले आए थे भारत

0
UP Latest News : यूपी के इस जिले में मिले 90 बांग्लादेशी नागरिक, चार माह पहले आए थे भारत


Last Updated:

Mathura News : मथुरा जिले के नौझील थाना क्षेत्र के खाजपुर गांव से बच्चों और महिलाओं समेत 90 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है. मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने यह जानकारी दी.

मथुरा जिले के नौझील थाना क्षेत्र के खाजपुर गांव से 90 बांग्लादेशी को हिरासत में लिए गए…

मथुरा. मथुरा में थाना नौहझील पुलिस ने अवैध रूप से रहकर ईंट-भट्टे पर मजदूरी कर रहे 90 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है. पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है. बड़ी संख्या में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों पर शिकंजा कसने के साथ ही अन्य एजेंसियां भी पूछताछ में सक्रिय हो गई हैं. फिलहाल पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है. भारत में एंट्री करने के नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है.

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि थाना नौहझील इलाके के खाजपुर और बाजना में चल रहे ईंट-भट्टे पर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई करके 90 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है. पकड़े गए बांग्लादेशियों में 35 पुरुष, 27 महिला, एवं 28 बच्चे शामिल हैं. सभी ईंट-भट्टे पर मजदूरी कर रह रहे थे. पकड़े गए लोगों से अन्य एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं. हिरासत में लिए गए लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है.’

पुलिस ने चलाया था मजदूरों का सत्यापन
एसएसपी के निर्देश पर पूरे जिले में नियमित तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. स्थानीय ईंट भट्टों की तलाशी के दौरान ऐसे ही एक अभियान में पुलिस को वहां काम कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में पता चला. पूछताछ के दौरान 35 पुरुषों, 27 महिलाओं और 28 बच्चों ने बांग्लादेशी नागरिक होने की बात स्वीकार की है. वे तीन-चार महीने पहले मथुरा आए थे.

ठेकेदार से पूछताछ जारी
सभी बांग्लादेशी ईंट-भट्टे पर पहचान छुपाकर काम कर रहे थे. चेकिंग के दौरान खाजपुर गांव में 40 बांग्लादेशी काम करते मिले. पकड़े गए बांग्लादेशियों से पूछताछ की गई तो बाजना स्थित दूसरे ईंट-भट्टे पर काम कर रहे 50 अन्य बांग्लादेशियों की जानकारी हुई. पूछताछ में पकड़े गए कुछ लोग हाल ही में नौहझील बाजना काम करने आए थे. एलआईयू और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पकड़े गए बांग्लादेशियों से पूछताछ में जुटी हैं. ठेकेदार से भी पूछताछ की जा रही है.

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

यूपी के इस जिले में मिले 90 बांग्लादेशी नागरिक, चार माह पहले आए थे भारत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *