UP Live : संभल में सांप का खौफ, रविवार आते ही घर में घुसकर डंसता है

0
UP Live : संभल में सांप का खौफ, रविवार आते ही घर में घुसकर डंसता है


Last Updated:

UP News and Updates in Hindi: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. यहां आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वा…और पढ़ें

Zoom

यूपी लाइव न्यूज

UP News : उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज18 के साथ बने रहें. यहां आपको हर तरह की खबरें मिलेंगी. राज्य में होने वाली बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें भी मिलेंगी.

हापुड़ में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक, सबली महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

हापुड़: शिवरात्रि के पावन पर्व पर हापुड़ के प्राचीन सिद्धपीठ सबली महादेव मंदिर में कांवड़ियों का जलाभिषेक शुरू हो गया है. सुबह करीब 5:50 बजे शुभ मुहूर्त में सबसे पहले डाक कांवड़ का जलाभिषेक कराया गया. इसके बाद खड़ी कांवड़ और फिर अन्य कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. लाखों की संख्या में शिवभक्त मंदिर पहुंच रहे हैं. कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. मंदिर कमेटी की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं.

 

मौलाना कल्बे जवाद की फोटो पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल, समर्थक ने दर्ज कराई FIR

लखनऊ: मौलाना कल्बे जवाद की तस्वीर के साथ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक फर्जी फेसबुक अकाउंट से मौलाना और उनके दो साथियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गईं. मामले में उनके समर्थक अब्बास मेहंदी ने सआदतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सआदतगंज पुलिस अब फर्जी फेसबुक अकाउंट संचालक और आरोपी की पहचान करने में जुटी है.

संभल में सांप का खौफ! रविवार आते ही घर में घुसकर डंसता है सांप, परिवार में दहशत

संभल के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में एक परिवार सांप की दहशत में जीने को मजबूर है. परिवार का दावा है कि अब तक चार सदस्यों को सांप डंस चुका है, जिनमें एक लड़की की सर्पदंश से मौत भी हो चुकी है. एक सांप को पकड़ने के बाद भी रविवार को दूसरे सांप ने परिवार की एक महिला को डंस लिया. परिवार का कहना है कि सांप हर रविवार घर में घुसकर किसी न किसी सदस्य को अपना शिकार बना रहा है. डर के चलते परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर घर की रखवाली कर रहे हैं. घटना के बाद गांव में भी दहशत का माहौल है.

 

जाजमऊ पुल से गंगा में कूदे वरिष्ठ नागरिक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

कानपुर: जाजमऊ पुल से एक वरिष्ठ नागरिक ने गंगा नदी में छलांग लगाकर जान दे दी. घटना की सूचना पर मौके पर मौजूद नाविकों ने उन्हें गंगा से बाहर निकाला और इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर जाजमऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग; चालक झुलसा

औरैया: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अछल्दा इलाके में बड़ा हादसा हो गया. चैनल नंबर 277 के पास एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर के बाद उसमें भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से चालक झुलस गया, जिसे स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हादसे का शिकार ट्रक गिट्टी लेकर आगरा जा रहा था. हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा.

 

CMO ऑफिस में भ्रष्टाचार का आरोप, ₹1.5 लाख में ‘फुल टाइम डॉक्टर’ के दस्तावेज देने का दावा

अलीगढ़ के CMO कार्यालय में निजी अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं. गभाना क्षेत्र के माँ दुर्गा निजी अस्पताल के संचालक ने आरोप लगाया है कि ₹1.5 से 2 लाख रुपये लेकर अस्पताल का रजिस्ट्रेशन और फुल टाइम डॉक्टर के दस्तावेज तैयार कराए जा रहे हैं. आरोप है कि इसके लिए न डॉक्टर की जरूरत है और न ही शपथ पत्र की. संचालक ने CMO कार्यालय के निवर्तमान बाबू रणधीर सिंह पर ₹1.5 लाख लेकर फाइल तैयार कराने का आरोप लगाया है. वहीं, अस्पताल के दस्तावेजों में डॉ. उमेश कुमार बघेल को फुल टाइम डॉक्टर दर्शाया गया है, जबकि उनके दूसरे अस्पताल में भी फुल टाइम दस्तावेज लगे होने का दावा है. मामले में अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. मोहन झा और डीएम अविनाश कुमार ने टीम गठित कर जांच की बात कही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *