UP Live Hindi News: पीएम नरेंद्र मोदी का प्रयागराज में मनाया जाएगा जन्मदिवस, 51 ब्राह्मणों की आहुतियों से सजेगा हवन
Last Updated:
UP Hindi News Live: अगर आप उत्तर प्रदेश की क्राइम, पॉलिटिक्स या अन्य खबरों को पढ़ने में रुचि रखते हैं, तो ठहरिए आपके लिए न्यूज 18 हिंदी बिल्कुल सही जगह है. यहां आपको यूपी की तमाम घटनाओं से जुड़े अपडेट लगातार मिलते रहेंगे तो इसलिए आप हमारे इस लाइव कॉपी के साथ जुड़े रहिए…
UP Live News: आज पूरे देश में भारत के यशस्वी, लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया जा रहा है. संगम नगरी प्रयागराज में आज धूमधाम से पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रसेवा में निरंतर सफलता की मंगलकामना के साथ प्रयागराज में गुरुकुलों, आश्रमों, संस्कृत विद्यालयों और प्रमुख मंदिरों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. विशेष रूप से 51 शक्तिपीठों में से एक माने जाने वाले अलोप शंकरी मंदिर में सुबह 11:00 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष हवन अनुष्ठान किया जाएगा. इस आयोजन का नेतृत्व महानिर्वाणी अखाड़ा के सम्माननीय सचिव महंत यमुना पुरी महाराज जी करेंगे. हवन में 51 बटुक ब्राह्मण, संस्कृत विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और आचार्यजन सहभागिता करेंगे, जो वेदों के उच्चारण के साथ इस दिव्य अनुष्ठान को पूर्ण करेंगे. यह आयोजन न केवल प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को आध्यात्मिक स्वरूप में मनाने का प्रतीक होगा, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्रभक्ति का एक अनुपम संगम भी प्रस्तुत करेगा.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.