क्या आपके भी किचन में चींटियां मचा रहीं आतंक? दोबारा नहीं आएंगी नजर, जानें सस्ती और टिकाऊ ट्रिक

0
क्या आपके भी किचन में चींटियां मचा रहीं आतंक? दोबारा नहीं आएंगी नजर, जानें सस्ती और टिकाऊ ट्रिक


Last Updated:

अगर आपके भी किचन में चीटियों ने आतंक मचा रखा है, तो अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जो बिल्कुल सस्ता, आसान और बेहद असरदार है. जिन्हें अपनाने के बाद अन्य जगहों पर तो छोड़िए, चीनी के आसपास भी चीटियां नहीं आएंगी…

किचन में सबसे ज़्यादा चींटियां मीठे चीज़ों की वजह से आती हैं और चीनी का डिब्बा तो चींटियों का फेवरेट ठिकाना होता है. अगर चीनी का डिब्बा पूरी तरह से बंद नहीं है, तो चींटियों का घुसना तय है. इसलिए चीनी के डिब्बे का ढक्कन कसकर बंद करें, जिससे अंदर हवा न जा पाए.

चीनी के डिब्बे की सफाई

चींटियां गंध और मीठे कणों की तरफ भागती हैं. चीनी के डिब्बे के बाहर थोड़ी भी चीनी चिपकी रह गई हो, तो उसके ढक्कन को साफ करें. इसके बाद एक गीले कपड़े से आसपास की जगह अच्छी तरह से पोंछ लें, डिब्बे के बाहर कोई चीनी की परत या दाग़ न रहने दे.

लौंग का प्रयोग

बलिया निवासी बुजुर्ग शिवकुमार सिंह ने कहा कि, “इसके अलावा, चीनी के डिब्बे में 2 या 3 लौंग डाल देने से चींटियां उसके पास भी नहीं फटकतीं हैं”. इसकी तेज़ और तीखी गंध चींटियों को दूर भागने पर मजबूर करती हैं.इससे न तो आपकी चीनी खराब होगी और न ही उसकी गुणवत्ता खराब होगी.

नींबू या सिरका

चीनी के डिब्बे के आसपास की जगह को नींबू के रस या सफेद सिरके से पोंछने पर भी चींटियां नहीं आती हैं. इसकी गंध की परत बन जाती है, जो चींटियों को भ्रमित करती है और पास नहीं आने देती हैं. यह उपाय बरसात और गर्मियों के मौसम में बहुत उपयोगी और कारीगर साबित हो सकती हैं.

हल्दी या लाल मिर्च पाउडर

चींटियों को रोकने में हल्दी और लाल मिर्च पाउडर भी बहुत असरदार हैं. चीनी के डिब्बे के चारों ओर इन दोनों में से किसी एक की पतली रेखा बना दें. चींटियां इस रेखा को पार नहीं कर सकती हैं. यह चींटियों के लिए लक्ष्मण रेखा से कम नहीं है.

रसोई की सफाई

चींटियों से निजात पाने के लिए न केवल चीनी का डब्बा, बल्कि पूरे किचन की सफाई का ध्यान रखें. किचन स्लैब, फर्श और कोनों पर अगर मीठा पदार्थ गिरा या चीनी के दाग़ हों, तो उसे तुरंत साफ करें, रात में किचन साफ करके ही सोने जाएं और सभी खाद्य पदार्थ को सही ढंग से ढंककर ही रखें.

एक और उपाय

चीनी के डिब्बे को एक ऐसी स्टील की थाली में रखें, जिसमें थोड़ा सा पानी भरा हो. यह एक तरह की “सुरक्षा कवच” बन जाती है, जिसे चींटियां कभी पार नहीं कर पाती है. यह उपाय उन लोगों के लिए है, जो बिना किसी पाउडर या गंध वाले तत्वों का उपयोग किए चींटियों को भगाना चाहते हैं.

चींटियों से निजात

उक्त आसान उपाय के द्वारा आप चींटियों से छुटकारा पा सकते है. यह टिप्स सस्ते, आसान, असरदार और रसायन-मुक्त हैं. इन घरेलू तरीकों को अपनाकर आप अपनी रसोई और खासकर चीनी जैसे खाद्य पदार्थ को चींटियों से बचा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

क्या आपके भी किचन में चींटियां मचा रहीं आतंक? जानें सस्ती और टिकाऊ ट्रिक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *