UP Live News Today: मथुरा में गरजा बुलडोजर, बारिश से बर्बादी पर CM योगी का आदेश, अफसरों से बोले- सर्वे करें…
Last Updated:
UP Live News Today: उत्तर प्रदेश के मथुरा में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का एक्शन सामने आया. यहां अवैध निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया. उधर, आंधी-बारिश से हुए नुकसान पर सीएम योगी ने सर्वे कर राहत पहुं…और पढ़ें
उत्तर प्रदेश ताजा समाचार…
UP Live News Today: मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी के नेतृत्व में ध्रुव घाट पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने बताया कि यह भूमि नगर निगम की नजूल संपत्ति है, जिस पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर स्थायी निर्माण कर लिए गए थे. दो माह पूर्व इन अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर मकान खाली करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन निर्धारित समयसीमा के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया. इस पर निगम ने सख्ती दिखाते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सभी अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया.
CM Yogi News: सीएम योगी ने सर्वे का आदेश दिया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें और राहत कार्य पर नजर रखें. आकाशीय बिजली, आंधी तूफान, बारिश आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें. घायलों का समुचित उपचार कराया जाए. मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि अधिकारीगण सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए आख्या शासन को भेजें, ताकि इस सम्बन्ध में अग्रेत्तर कार्रवाई की जा सके. उन्होंने निर्देशित किया कि जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए.