UP Monsoon: राहत वाली बारिश या बढ़ती परेशानी? अगले 72 घंटे में क्या होने वाला है?
UP Monsoon Alert: आखिरकार उत्तर प्रदेश में मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को राहत तो मिली है, लेकिन इसके साथ नई चुनौतियां भी सामने आने लगी हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. दरअसल, इस बार मानसून सामान्य से कुछ देर से पहुंचा. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवाएं समय पर उत्तर भारत नहीं पहुंच सकीं, जिसके कारण जून के अंत तक गर्मी का असर बना रहा. लेकिन अब मानसूनी सिस्टम पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड, तराई तथा पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है. बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को राहत मिली है, लेकिन कई शहरों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और जल निकासी की समस्याएं भी सामने आने लगी हैं. वहीं किसानों के लिए यह बारिश राहतभरी खबर लेकर आई है क्योंकि खरीफ फसलों की बुआई काफी हद तक मानसून पर निर्भर करती है। मौसम विभाग ने लोगों से आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौ.