UP News : मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो में सवार कई लोग जिंदा जले
Last Updated:
Mirzapur News : घटनास्थल पर चारों तरफ अफरातफरी का माहौल है. हादसा ड्रमंड गंज थाना के बड़का घुमान मोड़ पर हुआ है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. कहा जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला.
दोनों वाहनों में बैठे लोगों को निकलने का मौका नहीं मिला.
मिर्जापुर. यूपी के मिर्जापुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. ट्रक ने दो कारों में टक्कर मार दी. हादसे में दोनों कार में सवार करीब एक दर्जन लोगों के जिंदा जलने की प्रारंभिक सूचना है. चारों तरफ अफरातफरी का माहौल है. कहा जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. हादसा ड्रमंड गंज थाना के बड़का घुमान मोड़ का है. मौके पर आला अधिकारी पहुंच गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है और अधिकारियों से राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. अभी तक 10 लोगों के शव मिल चुके हैं.
About the Author

प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें