UP News: आगरा की यमुना नदी में गिरे कई लोग, पुलिस और प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

0
UP News: आगरा की यमुना नदी में गिरे कई लोग, पुलिस और प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन


UP News: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. आगरा, मथुरा, अलीगढ़, शाहजहांपुर समेत कई जिलों नदियों का पानी कालोनियों तक में घुस गया है. जिस वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है. वहीं, प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं. इस बीच, शिक्षक दिवस पर सीएम योगी ने शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की है. इस योजना का लाभ 11 लाख शिक्षकों के साथ ही उनके 60 लाख से अधिक परिजनों को भी मिलेगा. आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें…

Lucknow News: मर्सिडीज और 30 लाख की लॉटरी का झांसा देकर महिला से 2.70 लाख की ठगी

राजधानी के मानक नगर इलाके में रहने वाली पूनम अग्निहोत्री के साथ साइबर ठगों ने 30 लाख रुपये की लॉटरी और मर्सिडीज कार जीतने का लालच देकर 2.70 लाख रुपये की ठगी कर डाली. पीड़िता को फोन कॉल पर बताया गया कि उन्होंने एक लॉटरी में 30 लाख रुपये नकद और एक मर्सिडीज कार जीती है. इसके बाद ठगों ने ट्रांसफर चार्ज, GST, रोड टैक्स, इंश्योरेंस, और विदेशी मुद्रा को भारतीय रुपये में बदलने जैसे बहानों से कई किश्तों में कुल 2.70 लाख रुपये ऐंठ लिए. पूनम को जब ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आगरा नगर निगम की बैठक में 119 प्रस्तावों पर चर्चा, विकास और सफाई को लेकर पार्षदों ने रखे सुझाव

आगरा नगर निगम में आज की बैठक के दौरान कुल 119 प्रस्तावों पर चर्चा हुई. शहर के विकास, सफाई और नामकरण से जुड़े मुद्दों पर सभी दलों के पार्षदों ने अपनी बात रखी. स्पीड कलर लेब चौराहे का नाम बदलकर ‘राणा सांगा चौराहा’ रखने का प्रस्ताव भी सदन में रखा गया, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए कमेटी को सौंप दिया गया है. कई प्रस्तावों पर जल्द मुहर लग सकती है.

PET परीक्षा में बड़ा खुलासा, दो सॉल्वर और सरकारी डॉक्टर दलाल के रूप में गिरफ्तार

लखनऊ में PET परीक्षा में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. गौतमपल्ली पुलिस ने दो सॉल्वरों और एक दलाल को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दलाल की पहचान बलिया में संविदा पर तैनात सरकारी डॉक्टर डॉ अमित गुप्ता के रूप में हुई है, जो पैसों के बदले सॉल्वर परीक्षा में भेज रहा था.

Basti News: सीएम योगी का बस्ती दौरा कल, विद्यालय शिलान्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल
बस्ती जिले में कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है. बसहवा गांव में वह सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतज़ाम किए हैं.

आगरा की यमुना नदी में हादसा 

यूपी में आगरा से बड़ी खबर सामने आई है जहां यमुना नदी के किनारे स्थित बल्केश्वर मंदिर की दीवार पर लगी ग्रिल के सहारे कई लोग यमुना नदी को निहार रहे थे. इसी दौरान कुछ लोग संतुलन खोकर नदी में गिर गए. घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. गोताखोर और जल पुलिस के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है ताकि नदी में गिरे सभी लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके. फिलहाल कई लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है. प्रशासन और बचाव दल हर संभव प्रयास कर रहे हैं ताकि किसी को कोई नुकसान न हो. यह घटना यमुना नदी के किनारे सुरक्षा इंतजामों की पुनः समीक्षा की जरूरत को दर्शाती है.

महोबा में शुरू हुई पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल तक दंडवत यात्रा, दो समर्थक करेंगे पुष्पांजलि

महोबा से बड़ी खबर सामने आई है जहाँ पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल तक पहुंचने के लिए दो समर्थकों ने दंडवत यात्रा शुरू की है. यह यात्रा 6 सितंबर से शुरू होकर लगभग ढाई महीने में पूरी होगी. यात्रा के दौरान हनुमंत यादव और रज्जन यादव समाधि स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित करेंगे. इसके बाद दोनों राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव से मुलाकात भी करेंगे. दोनों समर्थक मध्य प्रदेश के लवकुश नगर के रहने वाले हैं. महोबा में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष और समर्थकों ने इन दंडवत यात्रियों का भव्य स्वागत किया. यह यात्रा पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति श्रद्धा और सम्मान जताने के साथ-साथ उनकी याद को जीवित रखने का एक खास प्रयास है.

Ayodhya News: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक जारी, आय-व्यवस्था और निर्माण कार्यों पर मंथन
राम जन्मभूमि कार्यशाला में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक जारी है. भवन निर्माण समिति की बैठक के बाद ट्रस्ट के सदस्यों की यह बैठक शुरू हुई, जिसमें मंदिर की आय-व्यवस्था और निर्माण से जुड़े अहम मुद्दों पर मंथन हो रहा है.

Bareilly News: शहाबुद्दीन रजवी ने धीरेंद्र शास्त्री पर दिया विवादित बयान
बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर विवाविदत बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे पहले इंसान हजरत-ए-आदम आए थे. दुनिया में चाहे किसी भी मजहब के मानने वाले लोग हों, वह हजरत-ए-आदम की औलाद हैं. धीरेंद्र शास्त्री भी हजरत-ए-आदम की औलाद हैं. मौलान का यह बयान धीरेंद्र शास्त्री के भारत में नकली मुसलमान रहते हैं. इसके बाद सामने आया है.

Ayodhya News: कर्नाटक के पूर्व सीएम येदुरप्पा पहुंचे अयोध्या
कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदुरप्पा आज अयोध्या पहुंचे और उन्होंने राम जन्मभूमि का दर्शन-पूजन किया. राम जन्म भूमि में लगभग ढाई घंटे से ज्यादा का समय बिताने के बाद कर्नाटक के पूर्व सीएम अति कुबेर टीला पहुंचे यहां पर प्राचीन शिव मंदिर में भी जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया. पूर्व सीएम बीएस येदुरप्पा ने रामलला के दर्शन कर खुद को सौभाग्यशाली बताया.

Bulandshahr News: कोर्ट आई थी पत्नी, पति ने उठाया
बुलंदशहर जिला कोर्ट में प्रेमी के साथ तारीख पर आई एक महिला को उसका पति जबरन उठा ले गया. महिला और उसके पति के बीच में तलाक का केस चल रहा है, जिसके सिलसिले में वो (महिला) अपने प्रेमी के साथ नोएडा से आज बुलंदशहर जिला कोर्ट आई थी. इस दौरान महिला के पति ने पहले हंगामा किया, फिर अपनी पत्नी को ई-रिक्शा में पत्नी को उठा ले गया. अब प्रेमी शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा और प्रेमिका को वापस दिलाने की गुहार लगाई.

Kaushambi News: डिजिटल अरेस्ट का पुलिस ने किया भंडाफोड़
कौशांबी में साइबर थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट करने वाले एक बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है. यह गैंग फर्जी सीबीआई, क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लोगों से वसूली करता था. पुलिस ने मध्यप्रदेश से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गैंग का सरगना अभी फरार है. यह गिरफ्तारियां पुलिस ने सराय अकिल थाना क्षेत्र के अकबराबाद निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर की है.

Jalaun News Hindi: दो तस्करों को पकड़ा
जालौन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गौवंश तस्करों की घेराबंदी करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, मौका पाकर दो तस्कर फरार हो गए. गिरफ्तार आए दोनों तस्करों के पास से पुलिस ने 14 गोवंश भी बरामद किए.

Hathras News: सड़क हादसे में मजदूर की मौत
हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में बरवाना के पास जलेसर रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां सड़क पार कर रहे एक मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लैपुर निवासी नेपाली (36) के रूप में हुई है.

सहारनपुर को जल्द मिलेगा बस अड्डा

सहारनपुर जिले को जल्द ही एक स्थायी और आधुनिक बस अड्डा मिलने जा रहा है. बस अड्डे के लिए जमीन खरीदी जा चुकी है और हाईटेक स्मार्ट बस स्टैंड बनाने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं.

गाजियाबाद में दो मिल से कृषि को मिलेगी नई दिशा
गाजियाबाद जिले में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुरादनगर में एक तेल मिल और एक चावल मिल स्थापित की जाएगी. राज्य सरकार 33% सब्सिडी देगी. किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा और रोजगार अवसर बढ़ेंगे. लॉटरी द्वारा आवेदनकर्ताओं का चयन किया जाएगा.

यूपी शिक्षकों को ‘दिवाली से पहले कैशलेस इलाज’ की सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा की घोषणा की. इसमें 11 लाख शिक्षक और उनके 60 लाख परिवार लाभान्वित होंगे. इस सुविधा के लिए कोई अंशदान नहीं करना होगा, यह पूर्णतः मुफ्त होगी. लाभ के दायरे में बेसिक, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशकों समेत सभी शामिल हैं.

लखनऊ: अपर निजी सचिवों के प्रमोशन पर CBI से आपत्तियां
लखनऊ में अपर निजी सचिवों के प्रमोशन को लेकर शासन ने CBI से आपत्तियां मांगी हैं. इसमें संयुक्त सचिव आलोक कुमार मिश्रा ने CBI निदेशक को पत्र लिखा है. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आज दोपहर 3 बजे यह मामला विस्तृत बैठक में उठाया जाएगा. APS परीक्षा 2010 में 249 अभ्यर्थी चयनित हुए थे. गृह विभाग ने 2018 में CBI जांच का निर्णय लिया था. इस आधार पर और 28 जून 2025 को वरिष्ठता क्रम निर्धारित किए गए थे.

गाजियाबाद: नशे में युवकों का हंगामा, पुलिसकर्मियों से बदसलूकी
गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना क्षेत्र में शराब के नशे में कुछ युवकों ने आपसी विवाद के दौरान जमकर हाथापाई की और पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी की. इस बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया.

सीतापुर: पुलिस हिरासत में युवक की हालत बिगड़ी
रामकोट थाना इलाके (कांशीराम कॉलोनी) में अवैध असलहा मिलने पर एक युवक को हिरासत में लिया गया. हिरासत से जेल भेजने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद जेल भेजा गया है. परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप भी लगाया है.

पीलीभीत: कछुए की हत्या का वीडियो वायरल
पीलीभीत के सेहरामऊ थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में कुछए की हत्या करते वीडियो हुआ वायरल. वीडियो के आधार पर वन विभाग ने रमेश और वीरू के कछुए की हत्या आरोप में कार्रवाई की. वन विभाग ने उनके पास से दो जिंदा कछुए भी बरामद किए है.

आजमगढ़: युवक की हाथ, पैर बांधकर हत्या
आजमगढ़ के धनारबाद गांव (जहानागंज थाना क्षेत्र) में युवक की हाथ, पैर बांधकर हत्या कर दी गई और शव सड़क किनारे फेंक दिया गया. युवक कल देर शाम घर से निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा. इस परिजनों की आशंक के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

आगरा: यमुना खतरे के निशाने पर
मथुरा से छोड़े गए 1,60,000 क्यूसेक पानी के कारण आगरा में यमुना का जलस्तर 152.605 मीटर हो गया है, जो खतरे के लेवल 152.400 मीटर से ऊपर है. इसने कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है. प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है और बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. प्रभावित क्षेत्रों में बाह, फतेहाबाद, दयालबाग और एत्मादपुर शामिल हैं.

फर्रुखाबाद: महिला को जिंदा जलाया
फर्रुखाबाद में एक महिला को पेट्रोल डालकर जलाने की घटना सामने आई है. आरोपी दीपक और पांच अज्ञात व्यक्तियों पर महिला के पिता ने ज्वलनशील पर्दाथ डालकर जालने का आरोप लगाया गया है. महिला को दो दिन पहले गंभीर स्थिति में सैफई मेडिकल कालेज रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. मामला थाना जहानगंज क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

बागपत: पोते द्वारा दादी से मारपीट का वायरल वीडियो
बासौद गांव (सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र) का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें एक पोता अपनी 80 वर्षीय दादी के साथ मारपीट करता पाया गया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज परिवार के घर में रिकॉर्ड किया गया था. वीडियो वायरल होने के एक सप्ताह बाद ही महिला ने नेचुरल डेथ की, जिससे यह मामला और संवेदनशील हो गया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *