UP News: निवेश के नाम पर ठगी! मेरठ से लखनऊ तक फैला था फर्जी कंपनियों का जाल, STF ने किया भंडाफोड़

0
UP News: निवेश के नाम पर ठगी! मेरठ से लखनऊ तक फैला था फर्जी कंपनियों का जाल, STF ने किया भंडाफोड़


Last Updated:

Lucknow News: मेरठ और आसपास के जिलों में निवेश के नाम पर हज़ारों लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का एसटीएफ ने भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जो फर्जी कंपनियां बनाकर पोंजी स्कीम के जरिए लोगों को…और पढ़ें

मेरठ से लखनऊ तक फैला था फर्जी कंपनियों का जाल, STF ने किया भंडाफोड़!पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
लखनऊ: निवेश के नाम पर तेजी से पैसा दोगुना करने और डॉलर में कमाई का लालच… इसी झांसे में हज़ारों लोगों से ठगी कर ली गई. एसटीएफ की टीम ने इस गिरोह का खुलासा किया है और कार्रवाई करते हुए सरगना शक्ति सिंह और उसके साथी मंजीत गौर को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया.

एसटीएफ ने गिरफ्तार आरोपियों से 2 लाख रुपए नगद, एप्पल का मैकबुक लैपटॉप और अलग-अलग बैंकों की चेकबुक बरामद की हैं. पूछताछ में सामने आया कि यह गैंग मेरठ, आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्यों में लोगों को निवेश के नाम पर ठगता था.

पोंजी स्कीम से करते थे ठगी
आरोपी कम समय में पैसा दोगुना करने और डॉलर में निवेश करने का लालच देकर लोगों को जाल में फंसाते थे. फर्जी कंपनी बनाकर पोंजी स्कीम के जरिए लोगों से पैसा निवेश कराया जाता था. एसटीएफ ने बताया कि आरोपियों ने कई फर्जी कंपनियां बनाई थीं. इनमें SB Lifeaid Retail Private Limited, ENZO Globel, TRADYX PRO और Winner Vision Globel शामिल हैं. इन कंपनियों के नाम पर ही लोगों से निवेश कराया जाता था.

एसटीएफ ने खुलासा किया कि मेरठ के अनिल और राजकुमार इस पूरे नेटवर्क में शक्ति सिंह के मुख्य सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे.

authorimg

Seema Nath

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

मेरठ से लखनऊ तक फैला था फर्जी कंपनियों का जाल, STF ने किया भंडाफोड़!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *