UP News Hindi LIVE: अटल बिहारी चिकित्सा विवि को नया कुलपति, माघ मेले में शंकराचार्य के शिष्यों से बदसलूकी का मामला आयोग पहुंचा
Last Updated:
UP Live News Hindi: यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ. यहां आपको मिलेंगी यूपी की सियासी, क्राइम, विकास और सभी मुद्दों से जुड़ी खबरें.
यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, डॉ. अमित देवगन नियुक्त
अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति कर दी गई है. मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन को विश्वविद्यालय का नया वीसी बनाया गया है. इस संबंध में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आदेश जारी किया है. मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन अब तक चिकित्सा मुख्यालय नॉर्दर्न कमांड में अपनी सेवाएं दे रहे थे.
शंकराचार्य के शिष्यों के साथ कथित दुर्व्यवहार, मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिष्यों के साथ कथित अभद्रता का मामला अब राज्य मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता डॉ. गजेंद्र सिंह यादव ने आयोग में शिकायत दर्ज कर मेला प्रशासन और पुलिस पर दुर्व्यवहार, मारपीट और धक्का-मुक्की के आरोप लगाए हैं. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें