UP News Live: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 2 सगे भाइयों की मौत, पढ़ें यूपी की अहम खबरें
चित्रकूट. पारिवारिक रंजिश में मासूम की हत्या, देवरानी ने ली 15 दिन की बच्ची की जान
UP Politics LIVE: धर्मपाल सिंह का विपक्ष पर हमला, पूजा पाल ने रखी दिल की बात
सोनभद्र: मारकुंडी घाटी में पलटा डीजल टैंकर, घायल चालक, लूटने उमड़ी भीड़
सोनभद्र: तलवार लेकर घर में घुसा बदमाश, भाजपा नेता की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा एक्शन, 10 लाख की हेराफेरी करने वाला प्रिंसिपल गिरफ्तार
लखनऊ में ईओडब्ल्यू ने हाथरस के बहुचर्चित अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में आरोपी दिनेश कुमार उर्फ दिनेश चंद्र को गिरफ्तार किया है. वह सिकंदराराऊ के लालाराम इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल थे. जांच में दिनेश चंद्र को फर्जी दस्तावेजों के जरिये 10 लाख रुपये की स्कॉलरशिप हड़पने का दोषी पाया गया. यह घोटाला 2011 से 2013 के बीच हुआ था, जिसमें कुल 81 लोग दोषी पाए गए हैं. इनमें 46 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, जबकि 34 की तलाश जारी है. घोटाले में कुल 24.92 करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आई थी.
भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आएंगे. वे 11:25 बजे दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर पहुंचेंगे. 11:35 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि गेट नंबर 2 पहुंचकर दर्शन, पूजन करेंगे और बृजवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देंगे. इसके बाद 12:20 बजे डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में परियोजनाओं का लोकार्पण, संतों का सम्मान और गिर्राज डॉक्युमेंट्री का प्रदर्शन होगा. 2:00 बजे सीएम योगी मथुरा से रवाना होंगे. सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है.
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, UPSC अभ्यर्थी और शिक्षक सगे भाइयों की मौत
गाजियाबाद: 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा, चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी बदमाश विशाल को गिरफ्तार कर लिया. यह गिरफ्तारी वाहन चेकिंग के दौरान की गई. पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है. पकड़े गए विशाल पर आधा दर्जन से अधिक लूट और चोरी के मामले दर्ज हैं. लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी. पुलिस अब उससे पूछताछ कर अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है. आरोपी पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
संभल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक जामा मस्जिद पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया गया. यह मस्जिद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित धरोहर है. ध्वजारोहण कार्यक्रम में ASI का सुरक्षा गार्ड भी मौजूद रहा. तिरंगे को सलामी देने के बाद मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की गई. यह दृश्य देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामूहिक राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बना. आज़ादी के अमृत महोत्सव में जहां एक ओर धार्मिक आस्था थी, वहीं दूसरी ओर देशभक्ति की झलक भी साफ़ नजर आई.
अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शान से तिरंगा फहराया गया. राम जन्मभूमि ट्रस्ट और पुलिस चौकी की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने तिरंगा फहराया. पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आया. श्रद्धालुओं और अधिकारियों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया. यह दृश्य श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम का अनूठा संगम बना, जिसमें आस्था और आज़ादी की भावना एक साथ देखने को मिली.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि यूपी की प्रतिव्यक्ति आय अब 1.20 लाख तक पहुंच गई है. सरकार युवाओं को बिना ब्याज 5 लाख तक का ऋण देगी. MSME यूनिट को 5 लाख का बीमा मिलेगा, और GST देने वालों को 10 लाख का बीमा. किसानों के लिए “मुख्यमंत्री कृषक आपदा योजना” शुरू की गई है, वहीं वन्यजीव संघर्ष में 4 लाख का अनुदान दिया जाएगा. फसल खरीदकर किसानों के खातों में पैसा सीधे भेजा जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार हर तबके के उत्थान के लिए 10 कदम आगे बढ़कर साथ दे रही है.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया. हाईकोर्ट परिसर में गेट नंबर 3 के ठीक सामने तिरंगा झंडा फहराया गया. मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने ध्वजारोहण किया. इस विशेष अवसर पर हाईकोर्ट के न्यायमूर्तिगण, अधिवक्तागण, अधिकारी और कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. देशभक्ति के माहौल में पूरा परिसर राष्ट्रगान और जयकारों से गूंज उठा.
सपा सांसद अफजाल अंसारी ने केंद्र और यूपी सरकार पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप लगाए. कहा, मोदी सरकार ने चुनाव आयोग को कब्जे में ले लिया है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर नए कानून बनाए. बिहार-महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट में हेराफेरी का भी आरोप लगाया. पूजा पाल के निष्कासन, अखिलेश की तुलना भगत सिंह से और उमर-अब्बास अंसारी के मुद्दों पर भी बोले. जन्मदिन मुहम्मदाबाद स्थित अपने आवास पर मनाया.

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के बिरमपुर गांव में बुजुर्ग मां और बेटी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. आशंका जताई जा रही है कि घटना जमीन विवाद को लेकर हुई, क्योंकि मृतकों के परिजनों ने कुछ दिन पहले जमीन बेची थी. वारदात की सूचना पर एसएसपी, सीओ, थानाध्यक्ष और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. गांव में दहशत का माहौल है.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जलेसर में पुलिस प्रशासन ने ध्वज रोपण कर देशभक्ति का संदेश दिया. देश की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. यह फेरी जलेसर के मुख्य मार्गों से होकर निकली, जिसमें पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को जागरूक किया. आयोजन में स्थानीय नागरिकों की भी भागीदारी रही.
सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम अगोरी खास टोला में पड़ोसी रमई बैगा की हत्या के मामले में पुलिस ने ससुर और दामाद को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. मृतक के बेटे गंगासागर ने पुलिस को सूचना दी थी. जांच में सामने आया कि कुल्हाड़ी से सिर पर गंभीर वार किए गए थे, जिससे रमई बैगा की मौके पर ही मौत हो गई. आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
संभल: SP सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भरा जुर्माना, अवैध निर्माण अब होगा ध्वस्त
बरेली: एएसपी ट्रैफिक समेत 12 पुलिसकर्मी सम्मानित, डीजीपी और भारत सरकार से पुरस्कार
बरेली में एएसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खां सहित 12 पुलिसकर्मियों को विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा जाएगा. एएसपी अकमल को डीजीपी प्रशंसा गोल्ड पदक मिलेगा. एसआई विपिन कुमार, नवीन कुमार और राजेंद्र सिंह को सिल्वर पदक मिलेगा. इंस्पेक्टर सतेन्द्र पाल सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान और एसआई रामपाल सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान मिलेगा. मुख्य आरक्षी संजय सिंह, विपिन तिवारी और श्रीकांत दीक्षित को भी सिल्वर पदक मिलेगा. वहीं मुख्य आरक्षी मनवीर सिंह, आनंद किशोर और अनुज चौधरी को भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाएगा.