UP News LIVE: छांगुर बाबा के ठिकानों पर ईडी की रेड, यूपी के विधायकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग

0
UP News LIVE: छांगुर बाबा के ठिकानों पर ईडी की रेड, यूपी के विधायकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग


Last Updated:

UP News LIVE: अगर आप उत्तर प्रदेश की खबरों को पढ़ने में रुचि रखते हैं तो आपके लिए न्यूज 18 हिंदी बिल्कुल सही जगह है. यहां आपको यूपी की तमाम घटनाओं से जुड़े अपडेट लगातार मिलते रहेंगे तो इसलिए आप हमारे इस लाइव कॉ…और पढ़ें

यूपी समाचार लाइव

UP News LIVE: उत्तर प्रदेश के विधायकों की अब एआई की ट्रेनिंग देने का फैसला किया गया है. यूपी सरकार विधायकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी देगी. यह ट्रेनिंग विधायकों के कामकाज को बेहतर करने के लिए दी जाएगी. मानसून सत्र के दौरान विधायकों के लिए ट्रेनिंग का स्पेशल सेशन होगा. वहीं यूपी परिवहन की बसों में बड़े पैमाने पर जाली परमिट का खुलासा हुआ है. नेपाल सीमा पर जाली परमिट से बस संचालन की जांच शुरू हो गई है. यहां पढ़ें यूपी की खबरों के पल-पल के अपडेट…

कानपुर में गंगा का बढ़ रहा जलस्तर

कानपुर में गंगा का जलस्तर 112.90 सेंटीमीटर तक पहुंच गया है. यदि कुछ सेंटीमीटर और बड़ा तो गंगा का पानी कटरी के गांव में पहुंच जाएगा. गंगा बैराज के सभी 30 गेट खोल दिए गए हैं. पानी इतना बढ़ गया है की कटरी के गांव की फैसले पानी में सब नष्ट हो गई हैं. ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी लगातार बढ़ते जल स्तर पर नजर बनाए हुए हैं. बाढ़ चौकियां बनी हुई हैं. उन चौकियों में लगातार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है.

Indirapuram Encounter News: इंदिरापुरम में एनकाउंटर
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सोमवार रात को व्यापारी से तमंचे के बल पर लूट करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में अरेस्ट किया है. इनमें पुलिस ने 2 बदमाशों के पैर में गोली मारी. जबकि भाग रहे तीसरे बदमाश को घेरकर पकड़ लिया. पुलिस ने मौके से 5 लाख रुपये, 2 तमंचे और एक बाइक बरामद की है. इस गैंग ने रेकी के बाद व्यापारी से लूट की थी. इस गैंग पर गाजियाबाद, नोएडा में 20 से अधिक केस दर्ज हैं.

Kanwar Yatra News: घरवालों को मनाने के लिए कपल ने उठाई कांवड़
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में गांव वालों को मनाने के लिए मध्य प्रदेश के न्यू मैरिड कपल ने “शिव कांवड़” उठाया है. एमपी के सौरभ नामदेव और खूशबू ने हाल ही में प्रेम विवाह किया था. सौरभ और सोनम एक ही गांव और एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं. एक ही बस्ती के होने की वजह से मैरिड कपल्स से समाज नाराज है. नाराज समाज और ग्रामीणों को मनाने के लिए सोनम और सौरभ ने उठाई शिव कांवड़. हरिद्वार से 650 किमी लम्बा सफर तय कर एमपी अपने गांव पहुंचेंगे सोनम और सौरभ नामदेव.

CM Yogi News: सीएम योगी आदित्यनाथ जाएंगे चंदौली

सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को चंदौली पहुंचेंगे. गुरुवार दोपहर 1:40 पर सीएम योगी जगदीश सराय पहुंचेंगे. इस दौरान न्यायालय भवन का लोकार्पण करेंगे और कलेक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण भी करेंगे. इसके अलावा कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. फिर चंदौली से वाराणसी जाएंगे. वाराणसी में रात्रि विश्राम करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ.

Mathura Encounter: मथुरा में बदमाशों का एनकाउंटर
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में नौहझील थाना की पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. घायल बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है. दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए सीएचसी नौहझील में भर्ती कराया गया है. पकड़े गए बदमाशों की पहचान शिवम चौधरी और मनीष चौधरी के रूप में हुई है. कुछ दिन पूर्व शिवम, मनीष ने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर होमगार्ड को गोली मार दी थी.

Ballia News: बलिया में बदमाश का एनकाउंटर 
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पच्चीस हजार के ईनामिया शातिर अपराधी लूटेरा के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. लूटेरा बदमाश सतीश सैनी के दाहिने पैर मे गोली लग गई. पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. बदमाश पर नगरा, गडवार उभांव थाने पर कई गम्भीर मुकदमे दर्ज हैं. नगरा थाने के रेकुआ नसीरपुर के पास मुठभेड़ हुई है.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

छांगुर बाबा के ठिकानों पर ईडी की रेड, विधायकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *