UP News Live: बिजली चोरी पर लगे लगाम, मगर आम जनता न हो परेशान… ऊर्जा मंत्री ने फिर अफसरों को चेताया
ऊर्जामंत्री एके शर्मा के निर्देश: यूपी में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सुनिश्चित
ऊर्जामंत्री एके शर्मा ने प्रदेश में निर्बाध और निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उच्च अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि विद्युत सेवाओं को बेहतर बनाकर उपभोक्ताओं को संतुष्ट किया जाए. छोटे बकायेदारों का कनेक्शन न काटा जाए, ऐसा करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई हो. कुछ उपभोक्ताओं के बकाए पर पूरे फीडर की लाइन न काटी जाए. ट्रांसफार्मर बदलने और राजस्व वसूली को अलग प्रक्रियाएं माना जाए. गलत बिलिंग, ट्रांसफार्मर बदलने में देरी और अकुशल कर्मचारियों की नियुक्ति पर विशेष ध्यान देते हुए दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
कर्नलगंज पुलिस ने किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी आरोपित रवि को गिरफ्तार कर लिया है. वह दो महीने से पुलिस की पकड़ से दूर था. उत्तर प्रदेश और दिल्ली में पुलिस ने उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की थी. रविवार को जब रवि चुन्नीगंज स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर मिलने पहुंचा, तभी पुलिस टीम ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी.
गाजियाबाद: सुशांत एक्वापोलिस में बड़ा हादसा, धंसे बेसमेंट में समाईं चार गाड़ियां

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित अंसल सुशांत एक्वापोलिस में बड़ा हादसा हुआ है. बेसमेंट में मिट्टी खिसकने से सड़क किनारे खड़ी चार कारें उसमें समा गईं. हादसे में कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. स्थानीय लोगों और मशीनों की मदद से कारों को बाहर निकाला गया. वहीं, सोसाइटी में नाले का पानी भर जाने से हालात और भी बिगड़ गए हैं. नगर निगम और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं. राहत कार्य जारी है, जबकि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है.
प्रतापगढ़: लाइसेंसी हथियार से अपराध करने पर ब्लॉक प्रमुख समेत दो के शस्त्र लाइसेंस निलंबित
प्रतापगढ़ में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह और अलीम उर्फ मोनू के शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं. एसपी की रिपोर्ट पर डीएम शिव सहाय अवस्थी ने यह निर्णय लिया. सुशील सिंह की पिस्टल और अलीम की राइफल का लाइसेंस निलंबित किया गया. 21 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह ने रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में गोली चलाई थी, जिसमें दो लोग घायल हुए थे. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव.
राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ अखिलेश ने एक शब्द भी नहीं बोला. वोट की लालच में उन्होंने अपनी पत्नी का भी सम्मान नहीं किया. मंत्री ने सवाल उठाया कि जो अपनी पत्नी का सम्मान नहीं कर सका, वह महिलाओं का क्या सम्मान करेगा? उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह महिलाओं के साथ खड़ी है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करेगी.
लखनऊ: 1 से 14 अगस्त तक स्कूलों का औचक निरीक्षण1 अगस्त से 14 अगस्त तक लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिलों में 36 अधिकारियों की टीम स्कूलों का औचक निरीक्षण करेगी. समग्र शिक्षा के तहत 18 मंडलों में दो-दो अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. निरीक्षण में नामांकन, पढ़ाई, भवन निर्माण, जर्जर स्कूल भवन, फर्नीचर, परिवार सर्वे और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा होगी. सभी निरीक्षण की रिपोर्ट प्रेरणा निरीक्षण एप पर अपलोड की जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर संबंधित जिला और मंडलीय अधिकारी आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करेंगे.