UP News Live: बरेली के नगर निगम को बड़ा झटका, 1 करोड़ रुपये विज्ञापन शुल्क लेकर दो कंपनियां फरार

0
UP News Live: बरेली के नगर निगम को बड़ा झटका, 1 करोड़ रुपये विज्ञापन शुल्क लेकर दो कंपनियां फरार


उन्नाव में प्रेमी की शादी में प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रेमी की शादी में प्रेमिका का हाई वोल्टेज ‘ड्रामा’ देखने को मिला. प्रेमी की शादी में प्रेमिका ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि बिना बताए कहीं और शादी कर रहा था. हंगामे की सूचना पर गंगाघाट पुलिस पहुंची. पुलिस प्रेमिका को समझा बुझाकर अपने साथ ले गई, जिसके बाद आनन- फानन में कुछ घंटों में शादी निपटाई गई. गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मरहला स्थित एक गेस्ट हॉउस का मामला है.

मुस्कान की बेटी का बाप है साहिल? क्यों मिलना चाहता है जेल में

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपित मुस्कान के ब्वॉयफ्रेंड साहित ने जेल प्रशासन से बड़ी डिमांड की है. साहिल ने मांग किया है कि वह मुस्कान और उसकी नवजात बेटी राधा से मिलना चाहता है. हालांकि साहिल की इस गुजारिश को जेल प्रशासन ने इंकार कर दिया है. कोर्ट के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में ही साहिल और राधा मिल सकेंगे. सौरभ के परिजनों ने राधा को साहिल की बेटी बताया हुआ है. मुस्कान जेल में रहकर अपनी बेटी राधा को पाल रही है. जेल में रहक मुस्कान अपनी आदतों को बदल रही है. नशे की लत छोड़कर मुस्कान भक्ति में डूब गई है.

बहराइच में फिर हुआ आदमखोर भेड़िए का अटैक

कैसरगंज के गांव गोड़हिया में शुक्रवार को फिर आदमखोर भेड़िए ने दस्तक दी है, जहां एक महिला ने अपनी बच्ची पर हमला करने वाले आदमखोर को भगाकर उसकी जान बचाई है. घटना उस वक्त हुई, जब पुस के घर में सरिता नाम की महिला अपनी लगभग 5 वर्षीय बेटी को लेकर सो रही थी. सुबह महिला बेटी को बिस्तर पर छोड़ जैसे ही शौच के लिए गई, वापस पहुंची तो देखा बच्ची रो रही है और आदमखोर आंख के सामने से भाग रहा है. बच्ची के चहरे, पीठ, सीने पर खरोंच के निशान थे, जिससे साफ हो गया कि भेड़िए ने हमला किया है.

वाराणसी: शुभम जायसवाल के CA के घर SIT और पुलिस की छापेमारी
वाराणसी में शुभम जायसवाल से जुड़े मामले में पुलिस और SIT की टीम ने उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु कुमार अग्रवाल के घर छापेमारी की. काशी विद्यापीठ के पास इंग्लिसिया लाइन स्थित घर में टीम ने प्रवेश कर पूछताछ शुरू की. CA विष्णु अग्रवाल से शुभम जायसवाल की संपत्तियों का पूरा विवरण मांगा जा रहा है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई दस्तावेजों की जांच की और मामले से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट जुटाए हैं.

सोनभद्र: तेज रफ्तार शराब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र स्थित रजखड़ घाटी में अंग्रेजी शराब से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक में पंजाब की भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरी हुई थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सैकड़ों शराब की बोतलों व ट्रक को कब्जे में ले लिया. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

कानपुर: इंडिगो फ्लाइट्स प्रभावित, यात्रियों में हड़कंप
एविएशन सेक्टर के नए सुरक्षा नियमों और इंडिगो में क्रू की कमी की वजह से उड़ानों पर बड़ा असर पड़ा है. कानपुर, दिल्ली, मुंबई समेत 10 से ज्यादा एयरपोर्ट पर इंडिगो की कई फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं. कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. कई यात्रियों को एयरलाइन की तरफ से फ्लाइट कैंसिलेशन का कोई मैसेज नहीं मिला, जिससे लोग एयरपोर्ट पर पहुंचकर परेशान हो गए. एयरलाइन के ऑपरेशन पर इसका सीधा असर दिख रहा है और यात्री जानकारी के अभाव में इधर-उधर भटकते नजर आए.

वाराणसी एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट्स प्रभावित
वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइन की उड़ानों में बड़ी बाधा आई है. ऑपरेशन में चुनौतियों के कारण आज 22 अराइवल और 22 डिपार्चर उड़ानें कैंसिल की गई हैं. इससे एयरपोर्ट पर इंडिगो से यात्रा करने वाले यात्रियों की लंबी भीड़ लगी हुई है. टिकटधारी यात्री काउंटर पर जाकर अपनी उड़ान, टिकट रिटर्न और गंतव्य तक पहुँचने की जानकारी लेने के लिए परेशान हैं. एयरलाइन ने इस स्थिति को लेकर यात्रियों को जानकारी देने और मार्गदर्शन करने की प्रक्रिया शुरू की है.

रामपुर: दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आज़म को 7 साल की सजा
रामपुर में अब्दुल्ला आज़म को दो जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में 7 साल की जेल और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है. अब्दुल्ला आज़म जेल में बंद हैं और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए. यह मुकदमा 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना द्वारा दर्ज कराया गया था. MP MLA मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सजा सुनाते हुए कानून के अनुसार फैसला जारी किया है.

गाजियाबाद: 400 करोड़ की टैक्स चोरी का मामला, एक वकील गिरफ्तार
गाजियाबाद में CGST ने 400 करोड़ रुपए की बड़ी टैक्स चोरी का पर्दाफाश किया है. जांच में सामने आया कि एक वकील ने 400 से अधिक कंपनियां बनाकर 73 करोड़ रुपए का टैक्स लाभ अवैध रूप से प्राप्त किया. अधिकारियों ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शेष मामलों की जांच जारी है. यह कार्रवाई टैक्स चोरी और धोखाधड़ी रोकने के लिए उठाए गए कदमों का हिस्सा है.

आगरा: हाइवे पर चलती कार में लगी आग, सवारों ने छलांग लगाकर बचाई जान
आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई. कार में सवार लोग कूद कर अपनी जान बचाने में सफल रहे. हादसे के कारण हाइवे पर लंबा जाम लग गया. सूचना पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया गया है कि कार में सवार लोग टूंडला से वृंदावन जा रहे थे. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना से हाईवे यातायात प्रभावित हुआ और स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई.

Lakhimpur Kheri News: शोरूम में ग्राहक बनकर आया युवक 25,510 रुपये लेकर फरार
लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्लीपवैल शोरूम में एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा और कैश काउंटर के गल्ले में रखे 25,510 रुपये लेकर फरार हो गया. घटना शोरूम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. शोरूम के मालिक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है.

Kanpur News: स्कूल न जाने के लिए बच्चे ने बाइक से लगाई छलांग
कानपुर देहात के बरौर कस्बा में स्कूल जाने से बचने के लिए एक मासूम ने चलती बाइक से अचानक छलांग लगा दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. बाइक पर सवार बाबा और दो अन्य बच्चे भी सड़क पर गिर पड़े, लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी. घटना के बाद बच्चा कई घंटों तक घर नहीं लौटा, क्योंकि वह स्कूल न जाने की जिद पर था. पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. हादसा तब हुआ जब पुत्तन सिद्दकी अपने तीन नातियों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे.

आगरा: डिवाइडर से इको कार टकराई, 8 घायल
आगरा में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में इको कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें 8 लोग घायल हो गए. इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है. कार चालक के नशे में होने की आशंका जताई गई है. घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा थाना शमशाबाद क्षेत्र के वाकलपुर गांव के पास हुआ.

बरेली: नगर निगम का 1 करोड़ रुपये विज्ञापन शुल्क लेकर दो कंपनियां फरार
बरेली में नगर निगम की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है, जहां दो कंपनियां करीब 1 करोड़ रुपये का विज्ञापन शुल्क लेकर फरार हो गईं. नगर निगम अधिकारी सिर्फ कागजी कार्रवाई भर करते रह गए, जबकि दोनों कंपनियां लगातार नगर निगम की जमीन और विज्ञापन पॉइंट का उपयोग करती रहीं. कंपनियों के गायब होने के बाद नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया है. पूरा मामला बरेली नगर निगम से जुड़ा है.

लखनऊ: जानकीपुरम में बुजुर्ग महिला की लूट के बाद हत्या, संदिग्ध हिरासत में
लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में बुजुर्ग महिला नीलिमा श्रीवास्तव की लूट के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने CCTV फुटेज में दिखे संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है. आरोपी लूट के इरादे से घर में घुसा था, लेकिन पहचान उजागर होने पर उसने नीलिमा श्रीवास्तव का गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस अब आरोपी के दो साथियों की तलाश में जुटी है और लूटे गए सामान की बरामदगी की कोशिश कर रही है. पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करेगी.

बहराइच: भेड़िये के हमले में 3 साल की मासूम गंभीर रूप से घायल
बहराइच के कैसरगंज क्षेत्र में भेड़िये ने 3 साल की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया. भेड़िये ने बच्ची को उठाने की कोशिश की, जिससे उसके सीने और चेहरे पर गहरे दांतों के निशान बने. बच्ची के चीखने पर परिजन दौड़े तो भेड़िया वहां से भाग गया. घायल मासूम को परिजनों ने तुरंत CHC कैसरगंज में भर्ती कराया. यह घटना कैसरगंज थाना क्षेत्र के गोड़हिया गांव की है.

रामपुर: आजम खान व अब्दुल्ला आजम की सज़ा के खिलाफ अपील पर आज सुनवाई
रामपुर में दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म की 7-7 साल की सज़ा के खिलाफ दायर अपील पर आज सेशन कोर्ट में सुनवाई होगी. MP-MLA मजिस्ट्रेट कोर्ट ने यह सजा 17 नवंबर को सुनाई थी. इसके बाद दोनों ने सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की. फिलहाल दोनों रामपुर जेल में बंद हैं. यह मुकदमा 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना द्वारा सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया गया था.

लखनऊ में शाइन सिटी की 127 करोड़ की संपत्ति ईडी ने FEO एक्ट के तहत ज़ब्त की
लखनऊ में ईडी ने शाइन सिटी की 127 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर्स एक्ट (FEO), 2018 के तहत ज़ब्त कर ली है. कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई. पहले से ज़ब्त संपत्तियों पर अब FEO एक्ट के तहत आगे की कार्यवाही हो रही है. यूपी में FEO एक्ट के तहत संपत्ति ज़ब्त करने का यह ईडी का पहला मामला है. इस कानून के तहत ज़ब्त संपत्ति को नीलाम कर पीड़ितों और निवेशकों के पैसे लौटाए जाते हैं. शाइन सिटी का मालिक राशिद नसीम, जो निवेशकों के सैकड़ों करोड़ हड़पकर विदेश में फरार है, इसी एक्ट के तहत कार्रवाई का सामना कर रहा है.

गाजियाबाद में वोटर सूची सुधार को लेकर प्रशासन अलर्ट
गाजियाबाद जिला प्रशासन SIR अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध करने में तेज़ी लाया है. उन इलाकों को चिन्हित किया जा रहा है जहाँ मतदाता गैरहाजिर, स्थानांतरित, डुप्लीकेट या मृत पाए गए हैं. दस प्रतिशत से अधिक ASD वाले बूथों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. हर अधिकारी 50 घरों का सत्यापन करेगा. जिले में कुल 28.37 लाख वोटर हैं, जिनमें अब तक लगभग 54% डिजिटाइजेशन और 38.43% मैपिंग पूरी हो चुकी है. अभियान के लिए 3,000 से अधिक BLO और 10,000 से ज्यादा BLA तैनात किए गए हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *