UP News: यूपी वालों के लिए गुड न्यूज, दिवाली से पहले CM योगी का फ्री सिलेंडर का तोहफा, जानिए कैसे उठा सकेंगे लाभ

0
UP News: यूपी वालों के लिए गुड न्यूज, दिवाली से पहले CM योगी का फ्री सिलेंडर का तोहफा, जानिए कैसे उठा सकेंगे लाभ


Last Updated:

Yogi Government Free Cylinder Decision: यूपी के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. दीवाली से पहले सीएम योगी आदित्यानाथ की तरफ से 1.86 करोड़ लोगों को खास तोहफा दिया जा रहा है. आइए जानते हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिवाली से ठीक पहले लाखों परिवारों को बड़ा तोहफा दिया है. शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लिया. इनमें सबसे बड़ा फैसला प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने का है। दरअसल, पिछले साल की तरह इस दीपावली पर भी मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है. योगी सरकार के इस कदम से प्रदेश के करोड़ों परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सीधा लाभ मिलेगा.

कैबिनेट ने तय किया है कि इस बार भी दीपावली के अवसर पर उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश की 1.86 करोड़ महिलाओं को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर (रिफिल) मिलेगा. वहीं, होली के त्योहार पर भी एक सिलेंडर रिफिल दी जाएगी. उज्जवला योजना की लाभार्थियों को ये लाभ देने के लिए कैबिनेट की बैठक में इसके प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है. बताया जा रहा है कि सिलेंडरों के वितरण पर 1385.34 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी.

सरकार का दावा है कि इस कदम से त्योहारी सीजन में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी. यूपी चुनाव 2027 से पहले योगी सरकार इस प्रकार की जनहितकारी योजनाओं के जरिए एक बड़े वर्ग को टारगेट करती दिख रही है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभुकों को राज्य सरकार की ओर से साल में दो बार मुफ्त गैस सिलेंडर की सुविधा दी जा रही है. योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस वर्ष दीपावली में योजना को लागू करने के लिए अभी से दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.

कैसे उठा सकेंगे लाभ
उज्ज्वला योजना का लाभ प्रदेश के रजिस्टर्ड लाभार्थियों को ही मिलेगा. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ पाने के लिए सबसे पहली शर्त यह है कि महिला लाभार्थी का नाम बीपीएल परिवार की सूची में होना चाहिए. योजना में आवेदन के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज रखने होंगे वो हैं- महिला का आधार कार्ड (ई-केवाईसी सहित), बीपीएल राशन कार्ड या गरीबी रेखा प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक-खाता नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो और आवासीय प्रमाण पत्र (राशन कार्ड/वोटर आईडी आदि).

ऑनलाइन आवेदन करने की ये है प्रक्रिया
अपनी एलपीजी कंपनी (इंडेन, भारत गैस, एचपी) की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं.
New Ujjwala Yojana 2.0 ऑप्शन पर क्लिक करें.
ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड करें और नजदीकी गैस डीलर को दें.
सत्यापन के बाद 10–15 दिन में फ्री गैस चूल्हा और सिलेंडर का इंस्टॉलेशन हो जाएगा.

ऐसे ऑफलाइन आवेदन करें
नजदीकी गैस एजेंसी से उज्ज्वला योजना का फॉर्म प्राप्त कर लें. फिर नाम, पता, आधार नंबर, परिवार की जानकारी, बैंक खाता नंबर और बीपीएल/राशन कार्ड विवरण भरें. इसके बाद फॉर्म और दस्तावेज जमा करें. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मुफ्त एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

दिवाली से पहले CM योगी का फ्री सिलेंडर का तोहफा, जानिए कैसे उठा सकेंगे लाभ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *