UP PGT 2022 Postponed : कुछ तो है जिसकी…PGT परीक्षा चौथी बार टलने पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कह दी बड़ी बात

0
UP PGT 2022 Postponed : कुछ तो है जिसकी…PGT परीक्षा चौथी बार टलने पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कह दी बड़ी बात


Last Updated:

UP PGT 2025 Postponed: यूपी पीजीटी परीक्षा बार-बार स्थगित होने पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा कि बोर्ड परीक्षा नहीं करा पा रहा है, तो इसे भंग क्यों नहीं कर दिया जाता.

कुछ तो है जिसकी... UP PGT परीक्षा चौथी बार टलने पर अखिलेश यादव ने उठाए सवालUP PGT 2025 Postponed: 4.50 लाख अभ्यर्थी परीक्षा टलने से परेशान हैं.

UP PGT 2025 Postponed: यूपी पीजीटी परीक्षा चौथी बार टल गई है. यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSESC) के इस फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि जब आयोग समय पर परीक्षाएं नहीं आयोजित करा पा रहा है, तो इसे भंग क्यों नहीं कर दिया जाता. बता दें कि यह परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर को होने वाली थी.

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि ऐसे “अपरिहार्य कारण” क्या हो सकते हैं, जिनके बारे में जनता को जानकारी नहीं दी जा सकती. उन्होंने यह भी कहा, “पारदर्शिता ही ईमानदारी सुनिश्चित करती है और व्यवस्था में विश्वास बनाए रखती है. कुछ तो है जिसकी पर्दा-दारी की जा रही है.”

तय होनी चाहिए जवाबदेही

इसके साथ ही उन्होंने यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा प्रवक्ता पीजीटी परीक्षा स्थगित करने की आधिकारिक विज्ञप्ति भी साझा की. अखिलेश यादव ने कहा कि परीक्षा स्थगित होने से केवल परीक्षार्थियों को ही नहीं बल्कि पूरे शैक्षिक तंत्र और समाज का भरोसा प्रभावित होता है. पूर्व मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि अगर आयोग परीक्षा समय पर आयोजित नहीं कर पा रहा है, तो उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *