UP Police : यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा अगले माह, OTR में सुधार का मिलेगा एक मौका

0
UP Police : यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा अगले माह, OTR में सुधार का मिलेगा एक मौका


Last Updated:

UP Police : यूपी पुलिस भर्ती को लेकर दो बड़े अपडेट हैं. कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा अगले महीने हो सकती है. दूसर अपडेट है कि अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन डिटेल में एक बार करेक्शन का मौका मिलेगा.

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा अगले माह, OTR में सुधार एक मौकाUP Police : यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया चल रही है.

UP Police : उत्तर प्रदेश पुलिस की कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2023 परीक्षा को लेकर जरूरी अपडेट है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस भर्ती परीक्षा का आयोजन अगले महीने कर सकता है. कंप्यूटर ऑपरेटर के 930 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इसके अलावा सब इंस्पेक्टर(गोपनीय), एएसआई (लिपिक), एएसआई (लेखा) के 921 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया अभी चल रही है.

इसके बाद यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4,534 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा होगी. जिसके लिए अब तक छह लाख से अधिक आवेदन चुके हैं. जबकि अभी आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर को है. अनुमान है कि आखिरी सप्ताह में आवेदनों की संख्या बढ़ेगी. कुल 20 लाख से अधिक फॉर्म भरे जाने का अनुमान है.

जानकारी के अनुसार, एसआई भर्ती परीक्षा नवंबर में आयोजित की जा सकती है.

वन टाइम रजिस्ट्रेशन में संशोधन का मौका

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने पुलिस पदों पर भर्तियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है. अब तक नौ लाख से अधिक अभ्यर्थी वन टाइम रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. विभिन्न अभ्यर्थियों ने ओटीआर में भरे गए विवरणों में संशोधन का मौका दिए जाने की मांग की थी. जिसके बाद बोर्ड ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक अभ्यर्थी एक बार ओटीआर में भरे गए विवरण को संशोधित कर सकता है. भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर यइह सुविधा उपलब्ध करा दी गई है.

कैसे कर सकते हैं ओटीआर डिटेल में संशोधन

  • UPPBPB ने बताया है कि ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in/ पर जाना है.
  • यहां apply.upprpb.in पर जाकर रजिस्टर्ड अकाउंट क्रेडेंशियल या आधार आईडी या डिजीलॉकर के माध्यम से अपने ओटीआर अकाउंट में लॉगिन करना होगा.
  • अब उसमें दिए गए  Modify OTR Details टैब/सेक्शन में जाकर अपना डिटेल संशोधित किया जा सकता है.

ओटीआर के लिए हेल्पलाइन 

ओ०टी०आर० पंजीकरण करने में आ रही किसी भी समस्या के निराकरण के लिए अभ्यर्थी इस हेल्प लाइन नम्बर -1800 9110 005 पर प्रातः 10 बजे से सांय 7 बजे के मध्य सम्पर्क कर सकते हैं.

authorimg

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे… और पढ़ें

homecareer

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा अगले माह, OTR में सुधार एक मौका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *