UP Police Exam 2026: FiFi Awards किस क्षेत्र में दिए जाते हैं? IOM का मुख्यालय कहां है?

0
UP Police Exam 2026: FiFi Awards किस क्षेत्र में दिए जाते हैं? IOM का मुख्यालय कहां है?

UP Police Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों की भारी भीड़ परीक्षा केंद्रों पर देखने को मिली. प्रदेश के 75 जिलों में 1183 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर पेपर लीक की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई भी तेज हो गई है. वहीं दूसरे दिन के पेपर में सामान्य ज्ञान, इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संगठन, करेंसी और महत्वपूर्ण स्थलों से जुड़े कई सवाल पूछे गए. आइए जानते हैं कि दूसरे दिन का पेपर कैसा रहा और अभ्यर्थियों से क्या-क्या सवाल पूछे गए?

UP Police Recruitment Exam, UP Police Constable Exam 2026, UP Police Constable Question Paper 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का क्‍वेश्‍चन पेपर.

दूसरे दिन की परीक्षा में जनरल नॉलेज सेक्शन से कई सीधे और तथ्यात्मक सवाल पूछे गए. अभ्यर्थियों के अनुसार पेपर का स्तर आसान से मध्यम रहा. परीक्षा में पूछा गया कि फीफी अवार्डस (FiFi Awards)किस क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं. इसके विकल्प साहित्य, सुगंध उद्योग, खेल और कृषि थे.इसी तरह अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) का मुख्यालय कहां स्थित है? यह सवाल भी पूछा गया. विकल्पों में वियना, जिनेवा, न्यूयॉर्क और पेरिस शामिल थे.

UP Police Recruitment Exam, UP Police Constable Exam 2026, UP Police Constable Question Paper 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का क्‍वेश्‍चन पेपर.

भूटान की मुद्रा से लेकर वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप तक

सामान्य ज्ञान खंड में अंतरराष्ट्रीय विषयों पर भी फोकस देखने को मिला. परीक्षार्थियों से पूछा गया कि भूटान में आधिकारिक तौर पर कौन-सी मुद्रा का उपयोग किया जाता है. विकल्पों में भूटानी टका, भूटानी डॉलर, भूटानी रुपया और भूटानी नुल्ट्रम (Ngultrum) दिए गए थे.

UP Police Recruitment Exam, UP Police Constable Exam 2026, UP Police Constable Question Paper 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का क्‍वेश्‍चन पेपर.

इसके अलावा विश्व बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 2026 का आयोजन कहां हुआ था?यह सवाल भी पेपर में शामिल रहा. विकल्पों में सियोल, बीजिंग, बैंकॉक और टोक्यो दिए गए थे.

UP Police Recruitment Exam, UP Police Constable Exam 2026, UP Police Constable Question Paper 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का क्‍वेश्‍चन पेपर.

सिस्टीन चैपल कहां स्थित है? परीक्षा में आया सवाल

दूसरे दिन के प्रश्नपत्र में विश्व प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए. अभ्यर्थियों से पूछा गया कि सिस्टीन चैपल कहां स्थित है? विकल्पों में वेटिकन सिटी, फ्रांस, स्पेन और जापान शामिल थे.

UP Police Recruitment Exam, UP Police Constable Exam 2026, UP Police Constable Question Paper 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का क्‍वेश्‍चन पेपर.

‘India for Indians’ पुस्तक का लेखक कौन?

इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े सवाल भी पेपर का हिस्सा रहे. परीक्षार्थियों से पूछा गया कि ‘India for Indians’ नामक पुस्तक किसने लिखी है? विकल्पों में बिपिन चंद्र पाल, चित्तरंजन दास, लाला लाजपत राय और बाल गंगाधर तिलक शामिल थे.इसके अलावा प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ किला किस राज्य में स्थित है? यह सवाल भी पूछा गया. विकल्पों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश दिए गए थे.

UP Police Recruitment Exam, UP Police Constable Exam 2026, UP Police Constable Question Paper 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का क्‍वेश्‍चन पेपर.

संविधान दिवस कब मनाया जाता है?

भारतीय संविधान और राष्ट्रीय महत्व के दिनों से जुड़े प्रश्न भी परीक्षा में देखने को मिले. अभ्यर्थियों से पूछा गया कि भारत में संविधान दिवस किस तारीख को मनाया जाता है? विकल्पों में 15 अगस्त, 26 जनवरी, 2 अक्टूबर और 26 नवंबर शामिल थे.

क्या रहा दूसरे दिन के पेपर का स्तर?

परीक्षार्थियों की प्रतिक्रिया के अनुसार दूसरे दिन का प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान, इतिहास, करेंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन पर आधारित रहा. अधिकांश प्रश्न सीधे तथ्यों पर आधारित थे. भूटान की मुद्रा, IOM मुख्यालय, FiFi Awards, संविधान दिवस, चित्तौड़गढ़ किला और सिस्टीन चैपल जैसे प्रश्नों ने अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान की तैयारी को परखा.कुल मिलाकर दूसरे दिन का पेपर आसान से मध्यम स्तर का माना जा रहा है जबकि भर्ती बोर्ड की ओर से परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

एक नजर में देखें पूछे गए कैसे कैसे सवाल?

1. FiFi पुरस्कार किस क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं?
(A) साहित्य
(B) सुगंध उद्योग
(C) खेल
(D) कृषि

2. अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
(A) वियना
(B) जिनेवा
(C) न्यूयॉर्क
(D) पेरिस

3. भूटान में आधिकारिक तौर पर किस मुद्रा का उपयोग किया जाता है?
(A) भूटानी टका
(B) भूटानी डॉलर
(C) भूटानी रुपया
(D) भूटानी नुल्ट्रम

4. विश्व बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 2026 का आयोजन कहाँ हुआ था?
(A) सियोल
(B) बीजिंग
(C) बैंकॉक
(D) टोक्यो

5. सिस्टीन चैपल ________ में स्थित है.
(A) वेटिकन सिटी
(B) फ्रांस
(C) स्पेन
(D) जापान

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *