UP SI Vacancy 2025: दरोगा भर्ती में आवेदन के समय डिग्री और आरक्षण को लेकर है कन्फ्यूजन?‌ UPPRPB ने दिए जवाब

0
UP SI Vacancy 2025: दरोगा भर्ती में आवेदन के समय डिग्री और आरक्षण को लेकर है कन्फ्यूजन?‌ UPPRPB ने दिए जवाब


Last Updated:

UP SI Vacancy 2025: यूपी पुलिस एसआई भर्ती को लेकर UPPBPB ने एक जरूरी नोटिफिकेशन जारी किया है. बोर्ड ने मार्कशीट, ग्रेजुएशन डिग्री और रिजर्वेशन सर्टिफिकेट को लेकर पूछे जा रहे सवालों के जवाब दिए हैं.

डिग्री नहीं है या आरक्षण चाहिए? UPPRPB ने दिए UP SI भर्ती पर सवालों के जवाबUP SI Vacancy: एसआई भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 11 सितंबर है.

UP SI Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में तीन साल बाद 4543 सब इंस्पेक्टर (SI) की भर्ती निकाली है. इसके लिए 12 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है. आवेदन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की वेबसाइट पर जाकर करना है. इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 है. अगर आप यूपी एसआई भर्ती के योग्य हैं, तो ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in जाकर अप्लाई किया जा सकता है. इस बीच यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने एक जरूरी नोटिफिकेशन जारी किया है.

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी करके अभ्यर्थियों द्वारा तीन सबसे अधिक पूछे जा रहे सवालों के जवाब दिए हैं. ये सवाल 10वीं-12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, ग्रेजुएशन की डिग्री और महिलाओं को आरक्षण का लाभ देने से संबंधित हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *