UP Weather : यूपी में बादलों ने डाला लंगर, आज आफत वाला अलर्ट, पूरी कसक निकालेगा मानसून
Last Updated:
UP Weather 14 August : यूपी में मानसून पीक पर है. काले-काले बादलों ने लंगर डाल रखा है. कई दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है. भादों में बदरा सावन की कसक पूरी करते हुए दिख रहे हैं. आज भी मौसम रंगीन रहेगा.
यूपी में मौसम होगा सुहावनाइन जिलों में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, औरया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, झांसी और ललितपुर में अच्छी खासी बारिश की संभावना है. इन जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट है.
बुधवार को राजधानी लखनऊ में भी बारिश की संभावना है. यहां सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बूंदाबांदी का दौर भी देखने को मिल सकता है. कानपुर में भी हल्के बादल छाए रहेंगे. इस दौरान बादलों के गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई दे सकती है. दिल्ली से सटे नोएडा में मौसम सुहावना होगा. बारिश के कारण यहां तापमान में भी कमी आएगी, जिससे लोगो को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है. गाजियाबाद में भी मौसम खुशनुमा होगा. यहां हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं.
अगले 2 दिन ऐसा ही रहेगा
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले दो दिनों तक पश्चिमी यूपी में तो अच्छी बारिश होगी लेकिन पूर्वी यूपी के जिलों में तीखी धूप के कारण कई जिलों में उमस भरी गर्मी का सितम दिखाई देगा. अगले 48 घण्टे के दौरान यूपी के कई जिलों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम होगा. उसके बाद फिर उसमें थोड़ी तेजी देखने को मिलेगी.