UP Weather : विदाई से पहले मानसून ने दिखाया दम, यूपी के कई जिलों में टूट-टूटकर बरस रहे मेघ, इस रंग का अलर्ट

0
UP Weather : विदाई से पहले मानसून ने दिखाया दम, यूपी के कई जिलों में टूट-टूटकर बरस रहे मेघ, इस रंग का अलर्ट


लखनऊ. दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के बीच यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है. दिन का तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे सुबह और रातें ठंडी होने लगी हैं. इस बीच बारिश का दौर भी शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश की संभावना बनी रहेगी. राजधानी लखनऊ में भी सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही. दिनभर धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा. मौसम विभाग ने 4 अक्टूबर तक लखनऊ में तेज बारिश की संभावना जताई है.
अगले कुछ दिन का मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम के बदलाव को लेकर मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश में तेज हवाएं चलेंगी. इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम खुशनुमा रहेगा. उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में भारी बारिश और 6 अक्टूबर को ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हो सकती है. मानसून की विदाई इस बार लेट है और अगले चार-पांच दिन तक इसकी वापसी की संभावना नहीं है.

इन जिलों में चेतावनी
प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, चित्रकूट, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, कानपुर, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, एटा, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर और सीतापुर में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है.

इससे पहले लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम ने बताया था कि 3 अक्टूबर को यूपी के दोनों ही संभाग के ज्यादातर जिलों में बारिश और बादलों की गरज चमक सुनाई देगी. प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, चित्रकूट, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में भारी बारिश को लेकर आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *