UP Weather Today: यूपी में आफत बने काले बादल, लखनऊ से गोरखपुर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें IMD का अलर्ट

0
UP Weather Today: यूपी में आफत बने काले बादल, लखनऊ से गोरखपुर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें IMD का अलर्ट


वाराणसी. उत्तर प्रदेश में फिर मानसून के दिन लौट आए है. बुधवार (17 सितंबर) को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में काले बादल छाए रहें. इस दौरान कहीं मध्यम तो कहीं झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया. गुरुवार (18 सितंबर) को भी प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है. ऐसे में यदि आप भी यूपी में रहते है यो घर से निकलने के पहले रेनकोट और छाता जरूर तैयार रखें.

आईएमडी की ओर से मिले लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक,18 सितंबर (गुरुवार) को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश होगी. हालांकि बादलों की आवाजाही वाराणसी से नोएडा तक देखने को मिलेगा. अनुमान है आज गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई में बारिश कर साथ बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है.

लखनऊ में भारी बारिश की चेतावनी
वहीं राजधानी लखनऊ में भी आज मौसम सुहावना होगा. यहां भी भारी बारिश को लेकर चेतवानी जारी की गई है. बारिश का ये दौर अगले 24 घण्टे तक रूक रूक कर जारी रहेगा. पूर्वानुमान है कि आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री जबकि न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. लखनऊ के आस-पास के जिलो में भी आज बारिश की संभावना है.

वाराणसी और आसमान बादल रहेंगे मेहरबान
वहीं बात वाराणसी और आसपास के जिलों की करें तो आज वहां भी आसमान में बादलों की परेड दिखाई देगी. इस दौरान मध्यम से हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. वाराणसी के अलावा मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, चंदौली और सोनभद्र में भी आज बारिश हो सकती है.

नोएडा में उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
वहीं बात नोएडा की करें तो आज वहां भी थोड़े बादल नजर आएंगे.ऐसे में नोएडा में धूप छांव की स्तिथि देखी जा सकती है. यहां आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा.जिसके कारण लोगों को थोड़ी उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *