UP Weather Today: यूपीवालों रेनकोट रखों तैयार, बरसने को तैयार है बादल, IMD ने जारी किया अपडेट
Last Updated:
UP Weather Today:इन जिलों के अलावा प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आज बादलों की आवाजाही बढ़ेगी.इस दौरान बारिश के छींटे लखनऊ की सड़क को तरबोर कर सकतें है.वहीं कानपुर में भी आज थोड़े बादल नजर आएंगे.
यूपी में बारिश के आसार छाएंगे बादलयह दौर प्रदेश के सभी जिलों में दिखेगा. इसका असर अधिकतम तापमान पर भी पड़ेगा. सम्भावना जताई जा रही है अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है.
लखनऊ-कानपुर में भी छाएंगे बादल
इन जिलों के अलावा प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आज बादलों की आवाजाही बढ़ेगी. इस दौरान बारिश के छींटे लखनऊ की सड़क को तरबोर कर सकतें है. वहीं कानपुर में भी आज थोड़े बादल नजर आएंगे. शाम के बादल इन बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है. हालांकि इस दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा.
नोएडा-गाजियाबाद में कैसा होगा मौसम
वहीं बात नोएडा की करें तो आज वहां मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. हालांकि नोएडा में भी बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगा. गाजियाबाद में भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है. उम्मीद है गुरुवार से इन जिलों में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी. मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 21 अगस्त को यूपी में अच्छी बारिश की संभावना नजर आ रही है. इस बारिश के कारण पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी देखी जा सकती है.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.