UP Weather : मानसून की सुस्ती से लोग बेहाल, यूपी में आज काशी से अयोध्या तक लौटेंगे पुराने दिन

0
UP Weather : मानसून की सुस्ती से लोग बेहाल, यूपी में आज काशी से अयोध्या तक लौटेंगे पुराने दिन


Last Updated:

UP Weather Today : यूपी के अलग-अलग जिलों में बीते 24 घण्टे में पारा 1 से 3 डिग्री तक बढ़ गया है. भगवान भाष्कर की तीखी किरणें लोगों को परेशान कर रही हैं. आज का मौसम कैसा रहेगा, आइये जानते हैं.

यूपी में मानसून की सुस्ती से लोग बेहाल, काशी से अयोध्या तक लौटेंगे पुराने दिनयूपी में फिर सताएगी उमस भरी गर्मी
वाराणसी. यूपी में बढ़ते तापमान के कारण बंद पड़े एसी (AC) और कूलर फिर चलने लगे हैं. अलग अलग जिलों में बीते 24 घण्टे में अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 24 घण्टे में इसमें थोड़ी और बढ़ोतरी होगी. ऐसे में यूपी वालों को फिर से उमस भरी तीखी गर्मी के लिए तैयार रहने की जरूरत है. हालांकि अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, 28 अगस्त (गुरुवार) को यूपी के दोनों ही संभाग में आसमान साफ होगा और सुबह से ही धूप खिली रहेगी. कुछ जगहों पर हल्के बादल जरूर होंगे लेकिन भारी बारिश और बिजली गिरने की कोई संभावना नहीं दिख रही है. मौसम विभाग ने पूरे यूपी को ग्रीन जोन में रखा है.

इन जिलों में सताएगी गर्मी
गुरुवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह से धूप खिली रहेगी. कानपुर में भी मौसम ऐसा ही रहेगा. वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या के अलावा मथुरा और वृंदावन में भी आज धूप की किरणें तीखी परेशान करेंगी. लोग गर्मी से बेहाल नजर आएंगे. गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, मिर्जापुर, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, भदोही, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, कन्नौज, बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव और कानपुर में भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है. वेस्ट यूपी के मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और  बदायूं में थोड़े बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. इस दौरान बारिश की छींटे भी पड़ सकते हैं.

homeuttar-pradesh

यूपी में मानसून की सुस्ती से लोग बेहाल, काशी से अयोध्या तक लौटेंगे पुराने दिन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *