UP Weather : यूपी में लौटे धूप-छांव वाले दिन, बढ़ेगा तापमान, आज कहीं नहीं होगी भारी बारिश, लेकिन इन जिलों में अलर्ट
Last Updated:
UP Weather 26 August : यूपी में 2 दिन बाद फिर से मानसूनी बादलों की आवाजाही बढ़ेगी. इस बीच मौसम रूखा और उखड़ा-उखड़ा रहेगा. हल्की फुल्की फुहारें पड़ सकती हैं. आइये जानते हैं आज मौसम कैसा रहेगा.
यूपी में जारी रहेगा धूप छांव का खेलयहां हल्की से मध्यम बारिश
पूर्वानुमान है कि मंगलवार को गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, हापुड़, संभल, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बागपत, मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली में बारिश हो सकती है. इन जिलो के आसपास के इलाकों में भी थोड़े बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी. राजधानी लखनऊ में आज मौसम खुला और आसमान साफ रहेगा. इस दौरान उमस भरी गर्मी लोगों को चुभेगी. अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, गोंडा और लखीमपुर खीरी में भी पूरे दिन धूप खिली रहेगी.
2 दिन बाद लेगा यूटर्न
वाराणसी में मंगलवार को थोड़े बादलों की आवाजाही नजर आएगी. इस दौरान धूप छांव का दौर बना रहेगा. हालांकि आज तापमान में थोड़ा उछाल आ सकता है. इसके अलावा कानपुर में भी आज मौसम सामान्य बना रहेगा. बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में 2 दिन बाद फिर से मानसूनी बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और 29 अगस्त से बारिश का दौर पूर्वी यूपी के साथ पश्चिमी यूपी में भी देखने को मिलेगा.