UP में अब चिप वाली RC, नई गाड़ी खरीदने पर नो टेंशन, मगर पुरानी वाले क्या करें?

0
UP में अब चिप वाली RC, नई गाड़ी खरीदने पर नो टेंशन, मगर पुरानी वाले क्या करें?


लखनऊ: अगर आप उत्तर प्रदेश (यूपी) में गाड़ी चलाते हैं या नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो नई नियम को जान लें. आज शनिवार यानी 1 अगस्त से आरसी के लिए नियम बदल गए हैं. यूपी सरकार ने आज से गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) को लेकर एक बड़ा और स्मार्ट बदलाव किया है. अब आपको अपनी गाड़ी के कागज यानी आरसी को एक बड़ी सी पर्ची को पॉलीथिन में लपेटकर जेब में रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह नई आरसी बिल्कुल आपके बैंक के एटीएम (ATM) या क्रेडिट कार्ड जैसी होगी. आइए विस्तार से जानते हैं कि आज से क्या-क्या बदल गया है और आपको यह स्मार्ट आरसी कैसे मिलेगी.

कैसा होगा स्मार्ट आरसी, इसमें क्या है खास?
परिवहन विभाग द्वारा जारी की जाने वाली यह नई आरसी पूरी तरह से प्लास्टिक के एक मजबूत कार्ड के रूप में होगी. इसे आप आसानी से अपने पर्स या बटुए में रख सकेंगे और इसके फटने या गलने का कोई डर नहीं होगा. सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस स्मार्ट कार्ड में एक माइक्रो स्मार्ट चिप और एक क्यूआर कोड इनबिल्ट होगा.

चेकिंग में बचेगा समय, वेरिफिकेशन होगा तुरंत
अक्सर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान आरसी का कागज दिखाने और अधिकारियों द्वारा उसकी सत्यता जांचने में काफी समय लगता है. लेकिन अब इस नई व्यवस्था से, ट्रैफिक पुलिस या आरटीओ अधिकारी इस स्मार्ट आरसी पर छपे क्यूआर कोड को अपने डिवाइस से स्कैन करते ही आपके वाहन की पूरी जन्मकुंडली (डिटेल्स) तुरंत अपनी स्क्रीन पर देख लेंगे. इससे चेकिंग प्रक्रिया बेहद तेज, आसान और पारदर्शी हो जाएगी.

पुरानी गाड़ियों के मालिकों का क्या होगा?
आज 1 अगस्त से लागू हुए इस नियम के बाद खरीदी गई हर नई गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सीधे स्मार्ट आरसी के रूप में ही जारी किया जाएगा. इसके लिए वाहन मालिक को कुछ अलग से करने की जरूरत नहीं है. लेकिन अगर आपके पास पहले से गाड़ी है और पुरानी कागज वाली आरसी मौजूद है, तो आपको घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. सरकार ने पुराने वाहन मालिकों को भी यह स्मार्ट कार्ड बनवाने का मौका दिया है. आप परिवहन विभाग के वाहन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहां तय फीस जमा करने के बाद आपकी पुरानी आरसी को नई हाईटेक स्मार्ट आरसी में बदल दिया जाएगा, जो सीधे आपके पते पर आ जाएगी.

आपके मन में सवाल जो सवाल आ सकते हैं
यूपी में गाड़ी की आरसी को लेकर क्या बदल गया है?
यूपी में कागज वाली आरसी जारी होना बंद हो गई है. इसकी जगह अब एटीएम कार्ड जैसी चिप और क्यूआर कोड वाली स्मार्ट आरसी जारी होगी.

स्मार्ट आरसी के क्या-क्या फायदे हैं?
इसका आकार छोटा होने के कारण इसे वॉलेट में रखना बहुत आसान है. यह कागज की तरह पानी या पसीने से खराब नहीं होगी. इसके अलावा, क्यूआर कोड स्कैनिंग के जरिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा डिजिटल वेरिफिकेशन बहुत जल्दी और आसानी से हो जाएगा.

मेरे पास पुरानी गाड़ी है, मुझे नई स्मार्ट आरसी कैसे मिलेगी?
आपको वाहन पोर्टल पर जाना होगा. वहां ऑनलाइन आवेदन करके और फीस जमा करके आप अपनी पुरानी कागज वाली आरसी को नई स्मार्ट आरसी (कार्ड) में आसानी से बदलवा सकते हैं.

क्या 1 अगस्त के बाद नई गाड़ी खरीदने पर स्मार्ट कार्ड के लिए अलग से फॉर्म भरना होगा?
नहीं, 1 अगस्त के बाद खरीदी जाने वाली सभी नई गाड़ियों के लिए परिवहन विभाग स्वतः ही स्मार्ट आरसी ही जारी करेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *