UP में आज से बदल गया पेट्रोल-डीजल भरवाने का नियम, तेल के लिए करना होगा ये काम

0
UP में आज से बदल गया पेट्रोल-डीजल भरवाने का नियम, तेल के लिए करना होगा ये काम


Last Updated:

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में सोमवार से नो हेलमेट नो फ्यूल की व्यवस्था लागू कर दी गई है. आज से एक महीने तक किसी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के तेल नहीं मिलेगा. राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के …और पढ़ें

UP में आज से बदल गया पेट्रोल-डीजल भरवाने का नियम, तेल के लिए करना होगा ये कामLucknow News: यूपी में आज से नो हेलमेट नो फ्यूल
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने बड़ी पहल की है. सोमवार से पूरे उत्तर प्रदेश में ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत अब पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट आए किसी भी व्यक्ति को ईंधन नहीं मिलेगा. यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा.

अभियान को सभी जिलों में जिलाधिकारी के नेतृत्व और जिला सड़क सुरक्षा समिति (डीआरएससी) के समन्वय से लागू किया गया है. परिवहन विभाग ने साफ किया है कि इस अभियान का उद्देश्य किसी को दंडित करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना है. अभियान के दौरान पुलिस, जिला प्रशासन और परिवहन विभाग मिलकर निगरानी करेंगे. वहीं पेट्रोल पंप स्तर पर खाद्य एवं रसद विभाग जिम्मेदारी संभालेगा और सूचना विभाग आमजन को जागरूक करेगा.

लखनऊ में बरती जा रही सख्ती

लखनऊ में पहले से ही पेट्रोल पंपों पर इसकी सूचना दे दी गई थी. पंप कर्मी लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. शहर के अधिकतर लोग नियमों का पालन करते हुए हेलमेट लगाकर पेट्रोल भरवाने पहुंचे, लेकिन कई लोग अब भी बिना हेलमेट दिखाई दिए जिन्हें वापस लौटना पड़ा.

“पहले हेलमेट, बाद में ईंधन”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेशवासियों से अपील की है कि “पहले हेलमेट, बाद में ईंधन”. सीएम ने कहा कि इस अभियान का मकसद सिर्फ और सिर्फ लोगों की सुरक्षा है. हेलमेट लगाने से सड़क हादसों में मौत और गंभीर चोटों की संख्या कम होगी. लोगों ने भी इस कदम का स्वागत किया और इसे आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे सड़कों पर सुरक्षा और अनुशासन दोनों बढ़ेंगे.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

UP में आज से बदल गया पेट्रोल-डीजल भरवाने का नियम, तेल के लिए करना होगा ये काम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *