Skip to content

Mera Pratapgarh

Hindi samachar

Primary Menu

Mera Pratapgarh

  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • More
  • Home
  • Pratapgarh News
  • UPSSSC 2026: यूपीएसएसएससी ASO-ARO की सीटें बढ़ीं, आवेदन की तारीख भी आगे बढ़ी
  • Pratapgarh News

UPSSSC 2026: यूपीएसएसएससी ASO-ARO की सीटें बढ़ीं, आवेदन की तारीख भी आगे बढ़ी

Mera Pratapgarh May 11, 2026 0
UPSSSC 2026: यूपीएसएसएससी ASO-ARO की सीटें बढ़ीं, आवेदन की तारीख भी आगे बढ़ी

Last Updated:May 11, 2026, 17:52 IST

UPSSSC Recruitment, UPSSSC ASO-ARO 2026: उत्‍तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्‍शन कमीशन ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं. आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है. ये भर्तियां कई विभागों में होंगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

upsssc recruitment, sarkari naukri, UPSSSC ASO-ARO 2026: यूपीएसएसएससी में निकली भर्तियां.

UPSSSC Recruitment, UPSSSC ASO-ARO 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. उत्‍तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्‍शन कमीशन (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) यानी UPSSSC ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. सिर्फ तारीख ही नहीं, आयोग ने भर्ती में पदों की संख्या भी बढ़ा दी है. पहले जहां कम पदों पर भर्ती होनी थी, वहीं अब कुल 1565 वैकेंसी पर भर्ती की जाएगी.आयोग की तरफ से जारी संशोधित नोटिफिकेशन के मुताबिक अब उम्मीदवार 18 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. वहीं फीस जमा करने और आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तारीख 25 मई 2026 तय की गई है.

कई विभागों में बढ़ीं नई भर्तियां

UPSSSC की नई अधिसूचना के अनुसार कई सरकारी विभागों में अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं. सबसे ज्यादा वैकेंसी अब भी योजना विभाग के अंतर्गत आने वाले इकोनॉमिक्स एंड स्टैटिस्टिक्स डिवीजन में हैं. इसके अलावा उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन, कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उच्च शिक्षा, पशुपालन विभाग और उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसे विभागों में भी नई सीटें शामिल की गई हैं.नई सीटें जुड़ने के बाद कुल पदों की संख्या बढ़कर 1565 हो गई है. आयोग ने आरक्षित वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग क्षैतिज आरक्षण की जानकारी भी संशोधित नोटिस में दी है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित, मैथेमेटिकल स्टैटिस्टिक्स, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स या स्टैटिस्टिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.इसके साथ ही उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान होना भी जरूरी है. आयोग ने साफ किया है कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का UP PET 2024 पास होना अनिवार्य है.इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या मान्यता प्राप्त कंप्यूटर योग्यता होगी.उन्हें वरीयता दी जा सकती है।

आयु सीमा क्या रखी गई है?

नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी.आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी.

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा.अंतिम चयन लिखित परीक्षा में प्रदर्शन और आयोग द्वारा तय पात्रता शर्तों के आधार पर किया जाएगा.

जरूरी तारीखें याद रखें

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 18 मई 2026
फीस जमा करने और फॉर्म करेक्शन की अंतिम तारीख: 25 मई 2026

कहां करें आवेदन?

उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

About the Author

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Source link

Post Navigation

Previous आम से लेकर लहसुन तक…महराजगंज में राजस्थानी अचार का जलवा, एक बार चखा तो भूल नहीं पाएंगे

More Stories

आम से लेकर लहसुन तक…महराजगंज में राजस्थानी अचार का जलवा, एक बार चखा तो भूल नहीं पाएंगे
  • Pratapgarh News

आम से लेकर लहसुन तक…महराजगंज में राजस्थानी अचार का जलवा, एक बार चखा तो भूल नहीं पाएंगे

Mera Pratapgarh May 11, 2026 0
UP की सियासत में BJP का दांव! सोमेंद्र तोमर को प्रभार देकर साधा गुर्जर समीकरण
  • Pratapgarh News

UP की सियासत में BJP का दांव! सोमेंद्र तोमर को प्रभार देकर साधा गुर्जर समीकरण

Mera Pratapgarh May 11, 2026 0
Varanasi: दालमंडी चौड़ीकरण की जद में आई 6 मस्जिदें, अब चलेगा बुलडोजर, जानिए कब
  • Pratapgarh News

Varanasi: दालमंडी चौड़ीकरण की जद में आई 6 मस्जिदें, अब चलेगा बुलडोजर, जानिए कब

Mera Pratapgarh May 11, 2026 0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाल के पोस्ट

  • UPSSSC 2026: यूपीएसएसएससी ASO-ARO की सीटें बढ़ीं, आवेदन की तारीख भी आगे बढ़ी
  • आम से लेकर लहसुन तक…महराजगंज में राजस्थानी अचार का जलवा, एक बार चखा तो भूल नहीं पाएंगे
  • UP की सियासत में BJP का दांव! सोमेंद्र तोमर को प्रभार देकर साधा गुर्जर समीकरण
  • Varanasi: दालमंडी चौड़ीकरण की जद में आई 6 मस्जिदें, अब चलेगा बुलडोजर, जानिए कब
  • वेल्डिंग मैन की बेटी का वर्ल्ड कप में हुआ सिलेक्शन, ताऊ ने कहा- अब सपना पूरा

श्रेणियाँ

  • Pratapgarh News

हो सकता है आप चूक गए हों

UPSSSC 2026: यूपीएसएसएससी ASO-ARO की सीटें बढ़ीं, आवेदन की तारीख भी आगे बढ़ी
  • Pratapgarh News

UPSSSC 2026: यूपीएसएसएससी ASO-ARO की सीटें बढ़ीं, आवेदन की तारीख भी आगे बढ़ी

Mera Pratapgarh May 11, 2026 0
आम से लेकर लहसुन तक…महराजगंज में राजस्थानी अचार का जलवा, एक बार चखा तो भूल नहीं पाएंगे
  • Pratapgarh News

आम से लेकर लहसुन तक…महराजगंज में राजस्थानी अचार का जलवा, एक बार चखा तो भूल नहीं पाएंगे

Mera Pratapgarh May 11, 2026 0
UP की सियासत में BJP का दांव! सोमेंद्र तोमर को प्रभार देकर साधा गुर्जर समीकरण
  • Pratapgarh News

UP की सियासत में BJP का दांव! सोमेंद्र तोमर को प्रभार देकर साधा गुर्जर समीकरण

Mera Pratapgarh May 11, 2026 0
Varanasi: दालमंडी चौड़ीकरण की जद में आई 6 मस्जिदें, अब चलेगा बुलडोजर, जानिए कब
  • Pratapgarh News

Varanasi: दालमंडी चौड़ीकरण की जद में आई 6 मस्जिदें, अब चलेगा बुलडोजर, जानिए कब

Mera Pratapgarh May 11, 2026 0
वेल्डिंग मैन की बेटी का वर्ल्ड कप में हुआ सिलेक्शन, ताऊ ने कहा- अब सपना पूरा
  • Pratapgarh News

वेल्डिंग मैन की बेटी का वर्ल्ड कप में हुआ सिलेक्शन, ताऊ ने कहा- अब सपना पूरा

Mera Pratapgarh May 11, 2026 0
Copyright © Reserved - "Mera Pratapgarh" & Other Respective Writer And Owners