UPSSSC PET 2025 : यूपीएसएसएससी पीईटी-2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड

0
UPSSSC PET 2025 : यूपीएसएसएससी पीईटी-2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड


Last Updated:

UPSSSC PET 2025 : यूपी पीईटी 2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी हो गई है. आयोग ने पीडीएफ फाइल का गूगल ड्राइव लिंक अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है.

UPSSSC PET 2025 : पीईटी परीक्षा दो दिन में चार शिफ्ट में हुई थी.
UPSSSC PET 2025 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET 2025 परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है. आयोग ने परीक्षा के तीसरे दिन ही आंसर-की जारी कर दी. आयोग ने दो दिन की चार पालियों के लिए अलग-अलग गूगल ड्राइव लिंक जारी किए हैं. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाकर आंसर कीह डाउनलोड कर सकते हैं.

जो उम्मीदवार पीईटी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आंसर की की मदद से अपने संभावित अंक कैलकुलेट कर सकते हैं. परीक्षा का आयोजन 6 और 7 सितंबर को प्रदेश के 48 जिलों में किया गया था.

चार पालियों की आंसर की 

19 लाख 41 हजार ने दी थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश के 48 जिलों के 1,479 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 25,31,996 अभ्यर्थी पंजीकृत थे. परीक्षा चार पालियों में संपन्न हुई. पंजीकृत उम्मीदवारों में से 19,41,993 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 5,90,003 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. इस प्रकार परीक्षा में उपस्थिति दर 76.70% रही, जबकि 23.30% अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए.

homecareer

UPSSSC PET 2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे डाउनलोड करें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *