UPTET 2026: 60 जिले, 955 सेंटर, 20 लाख कैंडिडेट्स के लिए तैयार योगी सरकार

0
UPTET 2026: 60 जिले, 955 सेंटर, 20 लाख कैंडिडेट्स के लिए तैयार योगी सरकार


Last Updated:

उत्तर प्रदेश में होने वाली UPTET-2026 को लेकर योगी सरकार पूरी तैयारी में जुट गई है. इस बार 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर करीब 20 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ निर्देश दिए हैं कि हर कैंडिडेट को सुरक्षित, आसान और तनावमुक्त माहौल मिले.

Zoom

सीएम योगी की तस्वीर.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को लेकर योगी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा पूरी तरह ईमानदारी और बिना किसी गड़बड़ी के कराई जाए. साथ ही हर कैंडिडेट को ऐसा माहौल मिले, जहां वह बिना किसी डर और तनाव के परीक्षा दे सके.

इस बार यूपीटीईटी 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. इसमें करीब 20 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है. बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से भी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश आएंगे. इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और परीक्षा केंद्रों पर मदद की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए. आने-जाने, सुरक्षा और जरूरत पड़ने पर ठहरने की व्यवस्था भी पहले से सुनिश्चित की जाए. हर जिले का कंट्रोल रूम लगातार सक्रिय रहे ताकि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि जो शिक्षक पहले से नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए अलग से एक विशेष TET परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके अलावा, जो सेवारत शिक्षक 2, 3 और 4 जुलाई को होने वाली यूपीटीईटी-2026 में शामिल होंगे, उन्हें परीक्षा देने के लिए विशेष छुट्टी भी दी जाएगी. इससे उन्हें ड्यूटी और परीक्षा के बीच परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, बिजली, पेयजल, मेडिकल सुविधा और ट्रैफिक व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए. किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सरकार का लक्ष्य है कि 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों की यह परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, ताकि हर उम्मीदवार को बराबरी का अवसर मिल सके.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *