Varanasi news: डलमंडी के ‘मुसाफिर खाना’ पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 300 जवान तैनात, ड्रोन

0
Varanasi news: डलमंडी के ‘मुसाफिर खाना’ पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 300 जवान तैनात, ड्रोन


Last Updated:

वाराणसी के डलमंडी इलाके में वक्फ बोर्ड द्वारा संचालित ‘मुसाफिर खाना’ परिसर में प्रशासन का ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी है. मौके पर PWD, जिला प्रशासन, PAC, अर्धसैनिक बल और पुलिस के 300 से अधिक कर्मियों की तैनाती की गई है. प्रशासन का कहना है कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने और पर्याप्त समय देने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है.

Zoom

वाराणसी डलमंडी ध्वस्तीकरण

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित डलमंडी इलाके में वक्फ बोर्ड द्वारा संचालित ‘मुसाफिर खाना’ की संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन का ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी है. सोमवार को भी प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहा. कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध की स्थिति पैदा न हो सके. प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जा रही है. ध्वस्तीकरण अभियान को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मौके पर PWD, जिला प्रशासन, पुलिस, PAC और अर्धसैनिक बलों सहित 300 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है. संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया. इलाके में लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है और कई स्थानों पर बैरिकेडिंग भी की गई है.

PWD अधिकारी ने क्या कहा

PWD के अधिशासी अभियंता के.के. सिंह ने बताया कि संबंधित पक्षों को पहले ही पर्याप्त समय दिया गया था. उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से लगातार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है और प्रशासन पूरी योजना के तहत काम कर रहा है. उनके अनुसार कार्रवाई नियमों और न्यायिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए की जा रही है.

ड्रोन से निगरानी, पुलिस अलर्ट पर

दशाश्वमेध के ACP अतुल अंजन त्रिपाठी ने बताया कि यह वक्फ संपत्ति ‘मुसाफिर खाना’ है, जहां विभाग द्वारा तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग ने सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद यह कदम उठाया है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. साथ ही इलाके की निगरानी ड्रोन कैमरों के जरिए भी की जा रही है.

स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल

प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है. सुरक्षा कारणों से आसपास के क्षेत्रों में पुलिस लगातार गश्त कर रही है. प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी कराई जाएगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *