VDA की बड़ी कार्रवाई,बुद्ध बिहार कॉलोनी के 13 होटल सील,बिना नक्शा और पार्किंग के थे

0
VDA की बड़ी कार्रवाई,बुद्ध बिहार कॉलोनी के 13 होटल सील,बिना नक्शा और पार्किंग के थे


Last Updated:

वाराणसी विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कैंटोनमेंट स्थित बुद्ध बिहार कॉलोनी के 13 होटलों को सील कर दिया. आरोप है कि होटल बिना नक्शा पास कराए बनाए गए थे और उनमें पार्किंग जैसी मूलभूत व्यवस्था भी नहीं थी. कार्रवाई की जद में शहर के कई नामचीन होटल भी शामिल हैं.

Zoom

वाराणसी. अवैध निर्माण और नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे होटलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने कैंटोनमेंट क्षेत्र स्थित बुद्ध बिहार कॉलोनी के 13 होटलों को सील कर दिया. इसे VDA की अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई माना जा रहा है. प्रशासन की इस कार्रवाई से होटल कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. जांच के दौरान सामने आया कि सील किए गए अधिकांश होटलों का निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति के कराया गया था. कई होटल भवनों में निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और भवन उपविधियों के विपरीत पाया गया. अधिकारियों के अनुसार होटल संचालकों ने नियमों की अनदेखी करते हुए व्यवसायिक गतिविधियां शुरू कर दी थीं, जबकि आवश्यक अनुमति और स्वीकृतियां नहीं ली गई थी.

पार्किंग व्यवस्था न होने पर भी चला रहे थे होटल

वीडिए अधिकारियों ने बताया कि जिन होटलों पर कार्रवाई की गई, उनमें किसी भी होटल में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं थी. इससे आसपास के इलाके में लगातार जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती थी. स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से इसकी शिकायत की जा रही थी. जांच के बाद प्राधिकरण ने कार्रवाई का निर्णय लिया.

कई नामचीन होटल भी कार्रवाई की जद में

सील किए गए होटलों में शहर के कई चर्चित और नामचीन होटल शामिल हैं. जिन प्रतिष्ठानों को सील किया गया उनमें होटल किरन पैलेस, होटल A-ZURE, होटल Four Leaf, होटल Xedic Roots, स्टे इन काशवी, ट्रस द्वारा भूतल पर निर्मित किया जा रहा नया होटल, होटल रियो बनारस, होटल Zion Inn, होटल पार्क प्लाजा, होटल सिल्क सिटी, होटल हॉलिडे इन, होटल स्कायर इन और Comfort Inn Banaras शामिल हैं.

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

VDA अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. प्राधिकरण ने होटल संचालकों और बिल्डरों को चेतावनी दी है कि बिना मानचित्र स्वीकृति और आवश्यक सुविधाओं के किसी भी व्यावसायिक गतिविधि का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई को शहर में अवैध निर्माण पर बड़ी चोट माना जा रहा है.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *