Video: बांके बिहारी मंदिर में बरेली मेयर ने काटा केक, मच गया हंगामा
Last Updated:
Banke Bihari Temple: जगप्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में एक बार फिर मर्यादा तार-तार हुई हैं. बरेली के मेयर ने जन्मदिन के मौके पर विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के वीआईपी कठघरे में काटकर जश्न मनाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बांके बिहारी मंदिर में बरेली मेयर ने काटा केक.
Banke Bihari Mandir : वैसे तो हिंदुओं की धार्मिक नगरी वृंदावन में कई मंदिर प्रसिद्ध हैं, लेकिन यहां का बांके बिहारी मंदिर दुनिया भर में प्रख्यात है. करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से यहां बांके बिहारी के दर्शनों के लिए आते हैं. ऐसा माना जाता है कि बांके बिहारी के दर्शन मात्र से ही सभी दुख-दर्द दूर होते हैं. वहीं, यहां की सुरक्षा भी बहुत टाइट रहती है. मगर, अब एक शख्स का वीआईपी कठघरा में केक काटने का वीडियो वायरल हुआ है. इससे कई सवाल खड़े हो गए हैं.
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बरेली के मेयर का वीडियो वायरल हो रहा है. वह अपनी मनमानी करते हुए नजर आए. मंगलवार को महापौर जब अपने साथियों के साथ वीआईपी कठघरा में दर्शन करने के लिए पहुंचे तो वहीं जगमोहन में रखकर केक भी काटा. सेवाधिकारी ने इसे परंपरा के विपरीत बताया. मगर, महापौर के साथ आए लोग दबाव बनाने लगे.
दरअसल, बरेली के महापौर डाॅ. उमेश गौतम का 30 जून को जन्मदिन था. वह बर्थडे मनाने के लिए हेलिकॉप्टर से वृंदावन पहुंचे. यहां ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में फूलबंगला की सेवा अर्पित की. सेवा अर्पित करने के साथ ही वह मंदिर दर्शन करने समर्थकों के साथ पहुंचे. वीआईपी कठघरा में पहुंचकर आराध्य के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. फिर ठाकुरजी के सामने केक रखकर काटने लगे. वहीं समर्थकों ने तालियां बजाईं.
मंदिर में केक काटने की कोई परंपरा नहीं है. ऐसे में मंदिर में मौजूद सेवायतों ने विरोध भी किया. मंदिर में सुबह सेवायत दुर्गेश बिहारी गोस्वामी की सेवा थी. उन्होंने बताया कि हमें केक लाने की जानकारी नहीं थी. जब हमने केक देखा तो विरोध किया. पर उनके समर्थकों ने हमें रोक दिया और केक हटा लिया. मंदिर की परंपरा में ठाकुरजी के सामने केक नहीं काटा जाता.
अब इस पूरे जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होते ही श्रद्धालुओं में गुस्सा फूट गया. श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रबंधन पर वीआईपी कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें